फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   न्यूनतम वेतन मुद्दा

कर्मचारियों को दिया बढ़ा वेतन न वसूलें, न्यूनतम वेतन मुद्दे पर हाईकोर्ट का निर्देश

Mon, 06 Aug 2018 11:12 PM IST
Updated Mon, 06 Aug 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
न्यूनतम वेतन मुद्दा

हाईकोर्ट ने कर्मचारियों को बढ़ी हुई मजदूरी वापस न लेने का निर्देश नियोक्ताओं (मालिकों) को दिया है। हाईकोर्ट ने चार अगस्त को नियोक्ताओं की याचिकाओं पर सुनवाई के बाद दिल्ली सरकार के मार्च 2017 के आदेश को रद्द कर दिया था।

विज्ञापन


कार्यवाहक मुख्य न्यायमूर्ति गीता मित्तल व न्यायमूर्ति सी. हरि शंकर की खंडपीठ ने कहा कि जिन कर्मचारियों को बढ़ा हुआ वेतन अथवा मजदूरी दी गई है, उसे उन्हें वसूला न जाए। हाईकोर्ट ने इससे पहले दिल्ली सरकार का आदेश रद्द करते हुए कहा था कि यह निर्णय जल्दबाजी में उन नियोक्ताओं व कर्मचारियों से विमर्श किये बिना जारी किया था, जो उससे प्रभावित होने वाले थे।
विज्ञापन


खंडपीठ ने सितंबर 2016 की उस अधिसूचना को भी रद कर दिया था, जिसके अंतर्गत वेतन पुर्नअवलोकन कमेटी का गठन किया गया था। कोर्ट ने कहा था इस कमेटी का गठन पूरी तरह गलत था।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि कोर्ट ने इस बात पर गौर किया था कि वेतन वृद्धि बिल्कुल जरूरी है, लेकिन जल्दबाजी व न्याय के प्राकृतिक सिद्धांत की अवहेलना के कारण यह प्रयास बेकार हो गया। कोर्ट ने एलिस इन वंडरलैंड के किस्से का जिक्र करते हुए कहा था, जितना तेजी से हम दौड़ते हैं हम उतना ही पीछे हो जाते हैं।

कोर्ट ने दूसरी ओर यह भी स्पष्ट कर दिया था कि राजधानी में न्यूनतम वेतन निर्धारण को केवल इसलिए रद नहीं किया जा सकता, क्योंकि यह पड़ोसी राज्य व शहरों से अधिक है।

कोर्ट के समक्ष नियोक्ताओं ने याचिका दायर कर कहा था कि दिल्ली सरकार का मार्च तीन 2017 का आदेश रद्द किया जाए, क्योंकि वेतन सलाहकार कमेटी ने अपनी सिफारिश देने से पहले उनसे इस मुद्दे पर विमर्श नहीं किया था।


गौरतलब है कि दिल्ली सरकार ने मार्च 2017 को अधिसूचना जारी कर अकुशल मजदूर के लिए न्यूनतम मजदूरी 9724 से बढ़ाकर 13350 रुपये प्रति माह व अर्द्धकुशल मजदूर की न्यूनतम मजदूरी 10764 रुपये से 14698 व कुशल मजदूर की मजदूरी 11830 से बढ़ाकर 16182 रुपये प्रतिमाह निर्धारित की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed