{"_id":"5b6886934f1c1b913e8b589f","slug":"15335768434-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारियों की समस्या पर उद्योग व्यापार मंडल सम्मेलन करेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारियों की समस्या पर उद्योग व्यापार मंडल सम्मेलन करेगा
Updated Mon, 06 Aug 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
व्यापारियों की समस्या पर उद्योग व्यापार मंडल सम्मेलन करेगा
नई दिल्ली। रिटेल व्यापार के बिगड़ते स्वरूप व जीएसटी में विसंगतियों पर चर्चा करने के लिए भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने सम्मेलन करने की घोषणा की है। नौ अगस्त को दिल्ली के कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में इस सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्ष वर्धन सम्मेलन में मुख्य अतिथि होंगे। व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम बिहारी मिश्रा व चेयरमैन मनोहर लाल कुमार ने बताया कि केंद्रीय मंत्री की उपस्थिति में व्यापारी अपनी समस्याओं पर चर्चा करेंगे। रिटेल व्यापार में एफडीआई की प्रासंगिकता, वस्तु एवं सेवा कर में विसंगतियों, आंतरिक व्यापार के गठन समेत कई विषयों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। सम्मेलन के बाद व्यापारी केंद्र सरकार को अपनी सिफारिशें सौंपेगा। राष्ट्रीय महामंत्री विजय प्रकाश जैन ने बताया कि देश के असंगठित क्षेत्र करीब 6.34 करोड़ व्यावसायी हैं। केंद्र सरकार से हम मांग करेंगे कि इस बृहद रिटेल व्यापार के लिए एक राष्ट्रीय व्यापार नीति बनाए। ब्यूरो