{"_id":"5b633dc04f1c1bc57a8b7d8d","slug":"1533230521670-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजादी के 70 साल बाद भी समस्या बरकरार:पम्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजादी के 70 साल बाद भी समस्या बरकरार:पम्मा
Updated Thu, 02 Aug 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
आजादी के 70 साल बाद भी समस्या बरकरार : पम्मा
नई दिल्ली। जाग उठा भारत मुहिम के तहत नेशनल अकाली दल ने सदर बाजार पर नुक्कड़ तिरंगा सभा का आयोजन किया। सभा में आंतकवाद, भ्रष्टाचार, महंगाई, रोजगार के साथ दिल्ली के कॉलेजों में दाखिला नहीं मिलने पर रोष व्यक्त किया गया। नेशनल अकाली दल के अध्यक्ष परमजीत सिंह पम्मा ने इस सदर बाजार के बारह टूटी चौक पर आयोजित कार्यक्रम में कहा कि आजादी के 70 साल बाद भी आम आदमी प्रतिदिन कई तरह की समस्याओं से जूझ रहा है। भ्रष्टाचार, आंतकवाद, महंगाई अभी भी बड़ी समस्या है। समस्याओं का अंबार बढ़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के स्कूलों से हजारों छात्र 12वीं पास करते हैं, लेकिन आज भी सभी को दिल्ली विश्वविद्यालय में दाखिला नहीं मिल पाता। जाग उठा भारत के संयोजक ललित सुमन ने कहा कि देशभक्ति की भावना जब तक दिल से नहीं उठेगी तब तक स्वार्थ से ऊपर उठकर कोई राष्ट्र हित का काम नहीं करेगा। इस मौके पर जाग उठा भारत के संरक्षक डॉ. महेश बापू गांधी, सरवेश्वर महाराज गिरि, राकेश यादव समेत कई लोग उपस्थित थे। ब्यूरो