{"_id":"5b633a084f1c1b913e8b4c0b","slug":"153322956911-grnoida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री से मिलकर चार गुना मुआवजे की गुहार लगाएंगे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री से मिलकर चार गुना मुआवजे की गुहार लगाएंगे किसान
Updated Thu, 02 Aug 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा के लिए उपयोगी
मुख्यमंत्री से चार गुना मुआवजे की गुहार लगाएंगे किसान
नोएडा एयरपोर्ट के लिए जमीन अधिग्रहण का मामला
आठ गांवों के 68 किसानों की सूची प्रशासन को भेजी, देर रात तक जारी होंगे पास
मनोज कुमार शर्मा
जेवर। जेवर में प्रस्तावित अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के निर्माण में मुआवजे और अन्य मांगों को लेकर चल रहा विवाद मुख्यमंत्री दरबार में पहुंच गया है। दरअसल, किसानों और प्रशासन के बीच मुआवजे को लेकर पेंच फंसा है। जेवर विधायक के आग्रह पर मुख्यमंत्री योगी ने जीबीयू कार्यक्रम के बाद किसानों से वार्ता कर मसले को सुलझाने के लिए टाइम दे दिया है। बाकायदा 68 किसानों की सूची प्रशासन को भेजी गई है। देर रात इन्हें पास भी जारी हो सकते हैं। किसानों को उम्मीद है कि मुख्यमंत्री उनकी सर्किल रेट से चार गुना मुआवजे की मांग मानकर जमीन अधिग्रहण का रास्ता साफ कर सकते हैं। नोएडा एयरपोर्ट के प्रथम चरण में शासन कुल 1345.21 हेक्टेयर जमीन अधिग्रहण की तैयारी कर रहा है। जिसमें आठ गांव के कुल 9,167 किसानों की जमीन ली जानी है। अधिग्रहण से पहले आठों गांव के किसानों की सहमति के लिए खुली बैठकों का आयोजन किया गया। मगर लेकिन सर्किल रेट से चार गुना मुआवजे की मांग को लेकर किसान लगातार बैठकों का बहिष्कार कर रहे थे। वहीं, नोएडा एयरपोर्ट केंद्र और राज्य सरकार की प्रतिष्ठा का प्रश्न बन रहा है। दरअसल, 2019 के चुनावों से पहले एयरपोर्ट की नींव रखी जानी है। यह भाजपा के एजेंडे में प्रमुख रूप से शामिल है। लिहाजा, सरकार जल्द से जल्द समस्या का हल चाहती है। विधायक धीरेंद्र सिंह व सांसद महेश शर्मा के साथ किसान जीबीयू में मुख्यमंत्री से मुलाकात कर मांगों को उठाएंगे। इस दौरान प्राधिकरण, प्रशासन व एयरपोर्ट अथॉरिटी के आला अधिकारी व सर्वे टीम के सदस्य के भी मौजूद रहने की संभावना है।