{"_id":"5b6331914f1c1ba23e8b4c2f","slug":"15332274019-grnoida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहबेरी हादसे के अन्य आरोपियों की नहीं हुई गिरफ्तारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहबेरी हादसे के अन्य आरोपियों की नहीं हुई गिरफ्तारी
Updated Thu, 02 Aug 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहबेरी हादसे के अन्य आरोपियों की नहीं हुई गिरफ्तारी
- इमारत ढहने और नौ लोगों की मौत के बाद पांच आरोपी किए थे गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। शाहबेरी हादसे में शुरुआती सख्ती के बाद पुलिस बाद में किसी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। नामजद किए गए केवल पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जबकि एक आरोपी ने कोर्ट में आत्मसमर्पण किया था। जबकि शुरुआत में 24 लोग नामजद किए गए थे और बाद में कुछ और नाम जांच में सामने आए थे।
शाहबेरी में दो इमारत ढहने और मलबे में दबकर नौ बेकसूर लोगों के जान गंवाने के मामले में पुलिस की कार्रवाई अब ढीली पढ़ गई है। हादसे की गूंज पूरे देश में गूंजी थी। इसके चलते सीएम योगी व आला अधिकारियों ने मामले में कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इस हादसे के बाद अन्य अवैध निर्माण करने वाले बिल्डरों पर भी लगातार कार्रवाई की जा रही है। हालांकि हादसे में नामजद किए गए पांच आरोपियों को शुरू मे ंपुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद से पुलिस ने इस मामले में अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं की है। इसके अलावा अवैध यूनीपोल गिरने से महिला की मौत और 12 वीं मंजिल से गिरकर बच्चे की मौत में भी दो बिल्डर नामजद किए गए लेकिन गिरफ्तारी नहीं की गई।
दंपती ने की बिल्डर के गिरफ्तारी की मांग
शाहबेरी निवासी दंपति सचिन राघव और नेहा सिंह ने भी छह लोगों पर फ्लैट देने में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। डीएम और जनसुनवाई पोर्टल में की शिकायत में उन्होंने कहा है कि आठ माह तक शिकायत करने के बाद उनकी एफआईआर दर्ज की गई। अब पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की है। दंपति का कहना है कि ट्विटर, पत्र और ईमेल के माध्यम से 5000 से अधिक शिकायत कर चुके हैं। हालांकि इस मामले में बिसरख कोतवाली प्रभारी अखिलेश त्रिपाठी का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दी गई है। हाईकोर्ट के निर्देशानुसार सीआरपीसी की धारा 41 ए के अंतर्गत अभी गिरफ्तारी नहीं की जा सकती। शाहबेरी हादसे के आरोपियों की तलाश जारी है।