{"_id":"5b59fe954f1c1b54208b53fd","slug":"15326245281832-220-grnoida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यीडा के सेक्टर 32 में बनेगा 220 केवी बिजलीघर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यीडा के सेक्टर 32 में बनेगा 220 केवी बिजलीघर
Updated Thu, 26 Jul 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
यीडा के सेक्टर 32 में बनेगा 220 केवी बिजली सबस्टेशन
- पांच एकड़ जमीन निशुल्क देने को राजी प्राधिकरण
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा।
रबूपुरा, दनकौर व जेवर क्षेत्र में बिजली आपूर्ति व्यवस्था सुधारने के लिए यीडा के सेक्टर 32 में 220 केवी सबस्टेशन बनेगा। प्राधिकरण ने उत्तर प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कार्पोरेशन लिमिटेड (यूपीपीटीसीएल) को पांच एकड़ जमीन निशुल्क देने का निर्णय लिया है। इसे बनाने का खर्च कार्पोरेशन ही वहन करेगा।
यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में औद्योगिक इकाइयों के लिए जमीन आवंटन किया जा रहा है। इसके अलावा यहां के सेक्टरों में भी आवंटियों को कब्जा दिया जा रहा है। यहां पर बिजली की मांग दिन प्रतिदिन बढ़ती रहेगी। इसे देखते हुए 220 केवी बिजलीघर बनाने की कवायद शुरू हुई है। यह क्षेत्र विधायक धीरेंद्र सिंह के विधानसभा क्षेत्र में आता है। विधायक ने बृहस्पतिवार को सीईओ से मिलकर जमीन देने के लिए कहा था, जिस पर सीईओ ने तत्काल सहमति दे दी। यह जमीन जन सुविधाओं के लिए आरक्षित है। इस जमीन पर सब स्टेशन बनने से यहां लगने वाली औद्योगिक इकाइयों को भी फायदा मिलेगा।
यीडा के सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह ने बताया कि सेक्टर-32 में 220 केवी सबस्टेशन बनाने के लिए पांच एकड़ जमीन दी जाएगी। बिजलीघर का निर्माण बिजली निगम के ट्रांसमिशन विभाग से कराया जाएगा। इससे यमुना प्राधिकरण के आवंटियों के अलावा रबूपुरा, दनकौर व जेवर क्षेत्र के लोगों को भी फायदा मिलेगा।