फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   बारिश से निपटने को प्राधिकरण ने तीन टीमें बनाईं

बारिश से निपटने को प्राधिकरण ने तीन टीमें बनाईं

Thu, 26 Jul 2018 10:32 PM IST
Updated Thu, 26 Jul 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
बारिश से निपटने को प्राधिकरण ने तीन टीमें बनाईं
हेडिंग: बारिश से निपटने के लिए तीन टीमें उतारीं
विज्ञापन

जल निकासी को 100 से अधिक कर्मचारी तैनात
शाहबेरी सहित चार जगहों पर पानी निकासी को चले पंप
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। मूसलाधार बारिश ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के दावों को पोल खोल दी। कई जगह काफी ज्यादा जलभराव हो गया, जिससे प्राधिकरण ने अपने सौ से अधिक कर्मचारियों को सड़कों पर उतार दिया। शहर को तीन हिस्सों में बांटते हुए तीन टीमें बनाई गईं। एसीईओ बीके त्रिपाठी ने बताया कि चार जगह पानी निकासी के लिए पंप लगाए गए हैं। इनमें शाहबेरी, कलेक्ट्रेट, कोर्ट व नॉलेज पार्क शामिल हैं। जब तक तेज बारिश के आसार हैं तब तक ये टीमें अपने क्षेत्र में अलर्ट पर रहेंगी। सभी वर्क सर्किल को भी अपने क्षेत्र में जल निकासी सिस्टम को दुरुस्त रखने को कहा गया है। दूसरी तरफ बारिश के दौरान ही परी चौक पर ट्रैफिक जाम भी लगा रहा। इससे लोगों को परेशानी हुई। वहीं, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के दफ्तर के बाहर भी पानी भरा रहा। वहां आने वालों को परेशानी हुई। कासना स्थित राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान के बेसमेंट में भी पानी भरने से दिक्कत हुई। एक्सपो मार्ट के ओपन एरिया में जलभराव दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed