{"_id":"5b5608354f1c1b4a748b68b5","slug":"15323648481-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे सेक्शन का सेफ्टी निरीक्षण एक दिन की देरी से आज होगा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे सेक्शन का सेफ्टी निरीक्षण एक दिन की देरी से आज होगा शुरू
Updated Mon, 23 Jul 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
एक दिन की देरी से आज होगा सेफ्टी निरीक्षण
- पिंक लाइन मजलिस पार्क-शिव विहार कॉरिडोर
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो की पिंक लाइन के दुर्गाबाई देशमुख साउथ कैंपस से लाजपत नगर सेक्शन पर सोमवार को मेट्रो रेलवे सुरक्षा आयुक्त (सीएमआरएस) की ओर से होने वाला निरीक्षण अब आज होगा। इस जांच के बाद सेक्शन को यात्रियों के लिए खोलने की कवायद की जाएगी।
दरअसल, करीब 8.10 किमी तक इस सेक्शन पर ट्रायल रन पूरा हो चुका है। अब सिविल इन्फ्रास्ट्रक्चर, सिग्नलिंग-सिस्टम, फायर सेफ्टी, लिफ्ट आदि की चीज होनी है। सेक्शन के सीएमआरएस के बाद कामर्शियल ऑपरेशन शुरू करने के लिए नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (एनओसी) जारी किया जाएगा। सुरक्षा परीक्षण पूरा होने के बाद अगस्त के पहले सप्ताह में यह सेक्शन यात्रियों के लिए खुलने की संभावना है।
सेक्शन पर हैं 6 स्टेशन
पिंक लाइन के इस सेक्शन पर सर विश्वेश्वरैया मोती बाग, भीकाजी कामा प्लेस, सरोजनी नगर, आईएनए, साउथ एक्सटेंशन और लाजपत नगर सहित कुल छह स्टेशन हैं। इनमें आईएनए तथा लाजपत नगर मेट्रो स्टेशनों पर यात्रियों को इंटरचेंज की सुविधा मिलेगी। यात्री आईएनए पर येलो लाइन और लाजपत नगर पर वॉयलेट लाइन के लिए मेट्रो ट्रेन बदल सकेंगे।