{"_id":"5b53762f4f1c1b41748b6397","slug":"15321963954-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेट्रो स्टेशन की फॉल सीलिंग में रिसाव, यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेट्रो स्टेशन की फॉल सीलिंग में रिसाव, यात्री परेशान
Updated Sat, 21 Jul 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेट्रो स्टेशन की फॉल्स सीलिंग
में रिसाव, यात्री परेशान
नई दिल्ली। बारिश ने मेट्रो प्रशासन की भी पोल खोल दी। दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन के उत्तम नगर ईस्ट मेट्रो स्टेशन पर तेज बारिश के कारण फॉल्स सीलिंग से पानी रिसकर स्टेशन के फ्लोर पर आ गया। इससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
शनिवार दोपहर तेज बारिश के दौरान उत्तम नगर ईस्ट मेट्रो स्टेशन की फॉल्स सीलिंग से बरसाती पानी रिसकर सिक्योरिटी चेक प्वाइंट के आसपास चारों ओर फैल गया। रिसाव इतना तेज था कि स्टेशन में बारिश होने से जैसी स्थिति लगने लगी। ऐसा नजारा देख कुछ यात्रियों ने स्टेशन के अंदर भी छतरी खोले रखी। इस बीच मेट्रो स्टाफ ने पानी हटाने की नाकामयाब कोशिशें की, लेकिन लगातार बारिश के कारण रिसाव जारी रहा। फॉल्स सीलिंग से पानी के रिसाव के कारण यात्री मेट्रो प्रबंधन पर खासे नाराज दिखाई दिए। उनका कहना था कि मेट्रो की हालत दिनोंदिन खस्ता होती जा रही है, अब तो स्टेशन के अंदर भी पानी पहुंचने लगा है। ब्यूरो