{"_id":"5b52248f4f1c1b572f8b5a67","slug":"153210996319-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीयू में नया सत्र शुरू, फस्र्ट डे टोटल टाइम पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीयू में नया सत्र शुरू, फस्र्ट डे टोटल टाइम पास
Updated Fri, 20 Jul 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीयू में नया सत्र शुरू, मुंह मीठा कराकर छात्रों का किया स्वागत
बारिश के बावजूद कैंपस पहुंचे, चेहरे पर साफ झलकी खुशी
सीनियर छात्रों के दोस्ताना व्यवहार ने झिझक को दूर कर दिया
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय में शुक्रवार को शैक्षिक सत्र 2018-19 की शुरुआत हो गई। सत्र के पहले दिन नए छात्र-छात्राओं का स्वागत कॉलेजों ने पूरे जोश से किया। कहीं तिलक लगाकर चॉकलेट खिलाकर स्वागत किया गया, तो कहीं स्मृति चिह्न दिए गए। सुबह से बारिश होने के बावजूद कैंपस पहुंचकर पहले दिन की खुशी नए छात्र-छात्राओं के चेहरे पर साफ झलक रही थी। सीनियर छात्रों के दोस्ताना व्यवहार ने उनकी झिझक को दूर कर दिया।
डीयू में शुक्रवार को नॉर्थ और साउथ कैंपस सहित तमाम कॉलेजों में नए छात्रों के स्वागत के लिए कॉलेजों को फूलों से सजाया हुआ था, तो कुछ कॉलेजों में फ्रैशर्स का स्वागत फूल देकर किया गया। छात्रों के स्वागत के साथ ही कॉलेजों में छठी कट ऑफ के दाखिले भी होते रहे। कॉलेजों में ओरिएंटेशन प्रोग्राम से कक्षाओं की शुरुआत की गई। पहले दिन का क्रेज यह रहा कि बारिश के बावजूद छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में पहुंचे।
डीयू प्रशासन द्वारा रैगिंग रोकने के लिए किए गए सुरक्षा इंतजामों का पहले दिन पूरा असर दिखाई दिया। कैंपस में जगह-जगह पुलिस की तैनाती रही। शाम तक कहीं से रैगिंग की शिकायत नहीं मिली।
विज्ञापन
कॉलेजों के नियम कायदों की जानकारी दी
नए सत्र का पहला दिन कॉलेजों मेें ओरिएंटेशन के नाम रहा। कॉलेजों ने ओरिएंटेशन कार्यक्रमों मेें नए छात्रों के साथ ही अभिभावकों को कॉलेज के नियम कायदों की जानकारी दी। पहले दिन ही छात्रों को उनके शिक्षकों से परिचित कराकर उन्हें टाइम टेबल दिया गया।
रैगिंग के नाम पर हल्का-फुल्का मंनोरजन
पहले दिन कॉलेजों में रैगिंग की तो कोई शिकायत नहीं मिली, लेकिन उसके नाम पर पुराने छात्रों की नए छात्रों के साथ मस्ती जरूर हुई। कहीं गाने गंवाए गए तो कहीं उनका इंट्रो लिया गया। इस हंसी मजाक का नए छात्रों ने बिल्कुल बुरा नहीं माना।
बारिश व वाहनों की भीड़ से कैंपस में लगा जाम
सत्र के पहले दिन तेज बारिश और नए छात्रों के अपनेे वाहनों से कॉलेज पहुंचने के कारण कैंपस में जाम की स्थिति बन गई। इस कारण से वहां से गुजरने वालों को थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम की यह स्थिति 11 बजे तक रही।
स्टाइलिश कपड़ों में दिखे
सत्र के पहले दिन ही कैंपस में फैशन का जलवा दिखाई दिया। जहां लड़कियां नए-नए स्टाइलिश कपड़ों में पहुंचीं, तो लड़कों ने भी अपना स्टाइल दिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। लड़कियों ने जहां अपने बालों व कपड़ों के साथ प्रयोग किए हुए थे, वहीं लड़कों ने घड़ियों व टी-शर्ट के साथ अपना जलवा बिखेरा।