{"_id":"5b5208754f1c1bbd298b5139","slug":"15321027693-grnoida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोएडा-ग्रेनो में कई जगहों से लिए खाद्ध सामग्री के सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा-ग्रेनो में कई जगहों से लिए खाद्ध सामग्री के सैंपल
Updated Fri, 20 Jul 2018 09:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सफाई नहीं मिलने पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने दिया नोटिस
टीमों ने किया निरीक्षण, कई जगहों से सैंपल लेकर जांच को भेजे
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। नोएडा - ग्रेटर नोएडा में कई जगहों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीमों ने निरीक्षण किया। टीमों ने खाद्य सामग्री के नमूने लेकर जांच के लिए भी भेजे हैं। इस दौरान सफाई व्यवस्था सुचारु करने का भी निर्देश दिया। जिला अभिहित अधिकारी संजय शर्मा ने बताया कि खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रीति ने सेक्टर 24 नोएडा स्थित वीवी गिरी नेशनल लेबर इंस्टीट्यूट के कैंटीन का निरीक्षण कर दूध के नमूने लेकर जांच के लिए भेजा है। सफाई व्यवस्था मानक के अनुरूप नहीं पाए जाने पर संचालक को नोटिस भी जारी किया गया है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी नेहा ने सेक्टर 63 नोएडा स्थित विष्णु डिपार्टमेंटल स्टोर का निरीक्षण कर दलिया का नमूना लिया। वहीं, रामनरेश ने गौड़ सिटी प्लाजा स्थित पंजाबी चिकन कार्नर से पनीर के नमूने एकत्र किये। साथ ही लाल कुआं स्थित फल विक्रेताओं को कटे एवं सड़े, गले फल ना बेचने के निर्देश दिए। इस दौरान लगभग 50 किलो खराब आम नष्ट कराया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी राकेश कुमार ने कासना इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एटकिन फूड कंपनी का निरीक्षण कर राजमा के नमूने जांच के लिए एकत्र किए।