{"_id":"5b52086d4f1c1bed5e8b4587","slug":"153210276115-grnoida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोसायटियों की बिल्डिंग का स्ट्रक्चर ऑडिट कराने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोसायटियों की बिल्डिंग का स्ट्रक्चर ऑडिट कराने की मांग
Updated Fri, 20 Jul 2018 09:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहबेरी में इमारत गिरने का मामला
-
सोसायटी की इमारतों का कराएं स्ट्रक्चर ऑडिट
- इको विलेज वन निवासियों ने डीएम को लिखा पत्र, कहा लोग खर्च उठाने को तैयार
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट की इको विलेज वन सोसायटी के लोगों ने शुक्रवार को जिलाधिकारी को पत्र लिखकर सभी सोसायटियों की इमारतों के स्ट्रक्चर ऑडिट और निरीक्षण कराने की मांग की है। लोग इसका खर्च उठाने को भी तैयार हैं। इको विलेज वन सोसायटी के लोगों का कहना है कि शाहबेरी हादसे के बाद से ग्रेनो वेस्ट में बनी सभी सोसायटी के लोग भयभीत हैं। उन्होंने बताया कि उनकी सोसायटी में जिस निर्माण सामग्री का प्रयोग हुआ उसकी जांच की जानी चाहिए। सोसायटी के लोगों ने सभी बिल्डिंग का स्ट्रक्चर ऑडिट कराने और उसकी रिपोर्ट को सार्वजनिक करने की मांग की है। लोगों ऑडिट पर आने वाले खर्च को उठाने के लिये भी तैयार हैं। लोगों ने बताया कि सोसायटी के बेसमेंट में जगह-जगह पानी बहता रहता है। बिल्डिंग की दीवरों पर सीलन, प्लास्टर झड़ना, दरारे पड़ गई हैं। मामले की शिकायत आईजीआरएस पोर्टल पर भी की गई है।
फायर फाइटिंग सिस्टम की हो जांच
पंचशील ग्रीन सोसायटी निवासियों ने शुक्रवार को जिलाधिकारी व प्राधिकरण को ई-मेल कर बताया है कि सोसायटी में अग्निशमन उपकरण काम नहीं कर रहे हैं। सोसायटी वासियों के मुताबिक करीब एक साल पहले फायर फाइटिंग सिस्टम की जांच करवाने की मांग की गई थी। तब दमकल विभाग ने जांच में अग्निशमन उपकरणों के काम नहीं करने की बात सामने आई थी। तब बिल्डर को चेतावनी देकर सिस्टम को ठीक करने के निर्देश दिए गए थे। लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। जबकि बिल्डर मेटिनेंस के नाम पर मोटी रकम वसूल रहा है। स्थानीय लोगों ने डीएम से फायर फाइटिंग सिस्टम को का पूर्ण ऑडिट कराने की मांग की है। ऑडिट टीम में सोसायटी निवासियों के प्रतिनिधियों को भी शामिल करने और रिपोर्ट उपलब्ध कराने की मांग की है।