{"_id":"5b5200f84f1c1b3b5a8b6063","slug":"153210085311-grnoida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कहीं सिंक, तो कहीं पड़ा हुआ है गैस चूल्हा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कहीं सिंक, तो कहीं पड़ा हुआ है गैस चूल्हा
Updated Fri, 20 Jul 2018 09:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहबेरी हादसा
---------
कहीं सिंक, तो कहीं पड़ा हुआ है गैस चूल्हा
ग्रेटर नोएडा। शाहबेरी में बचाव कार्य समाप्त हो चुका है। कुछ मलबे को हटा दिया गया है। जबकि, कुछ मलबे को वहीं पर फैला दिया गया है। उस मलबे में लोगों के सपनों के आशियानों का सामान बिखरा हुआ है। कहीं पर सिंक तो कहीं पर गैस चूल्हा व गिलास-थाली पड़े हैं। एक बिल्डिंग निर्माणाधीन थी। जबकि, दूसरी में कई लोग रह रहे थे। कुछ लोग मजदूर थे। जबकि दो परिवारों में से एक शिफ्ट हो चुका था और दूसरे के फ्लैट के अंदर इंटीरियर डेकोरेशन का काम चल रहा था। सभी अपने सपनों के आशियाने को सजाने में लगे थे, लेकिन एक पल में उनका सपना चकनाचूर हो गया। शुक्रवार को मलबे में उनका यह सपना बिखरा हुआ दिखा। मलबे में एक जगह गैस चूल्हा पड़ा था, जो बिलकुल नया था। एक जगह सिंक, गिलास, थाली, टोकरी, चार्जर, स्टेबलाइजर समेत घरेलू सामान बिखरा हुआ था। मलबे से एक बाइक भी निकाली गई जो जान गंवाने वालों में से किसी की बताई जा रही है।