{"_id":"5b50cd6d4f1c1b40748b5c95","slug":"153202212110-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाक विस्थापित हिन्दू परिवारों के साथ यूनाईटेड हिन्दू फ्रंट ने मुख्यमंत्री निवास पर प्रदर्शन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाक विस्थापित हिन्दू परिवारों के साथ यूनाईटेड हिन्दू फ्रंट ने मुख्यमंत्री निवास पर प्रदर्शन किया
Updated Thu, 19 Jul 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
पाक विस्थापित हिंदू परिवारों की बिजली काटने का विरोध
यूनाईटेड हिंदू फ्रंट ने किया मुख्यमंत्री निवास पर प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली । पाकिस्तान से आए हिंदू शरणार्थी परिवारों की बिजली काटने के विरोध में यूनाईटेड हिंदू फ्रंट ने बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर प्रदर्शन किया। स्थायी बिजली-पानी के कनेक्शन उपलब्ध करवाने की मांग की।
फ्रंट कार्यकर्ता हिंदू शरणार्थियों के साथ मजनूं के टीले पर एकत्रित हुए और नारे लगाते हुए मुख्यमंत्री आवास की ओर बढ़े। मगर दिल्ली पुलिस ने उन्हें ट्रामा सेंटर के पास ही अवरोधक लगाकर रोक दिया। इसके विरोध में प्रदर्शनकारियों ने दिल्ली सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और बिजली-पानी देने की मांग की। प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व यूनाईटेड हिंदू फ्रंट के कार्यकारी अध्यक्ष व राष्ट्रवादी शिवसेना प्रमुख जय भगवान गोयल ने किया।
उन्होंने मुख्यमंत्री पर आरोप लगाया कि वह धर्मनिरपेक्षता का चोला ओढ़कर हिंदुओं के साथ राजनीति कर रहे हैं। दिल्ली में विदेशी घुसपैठिए रोहिंग्या मुसलमानों की भारी संख्या है, उन्होंने पिछले काफी समय से शरण ले रखी है। उनको दिल्ली सरकार बिजली-पानी सहित तमाम वे सुविधाएं दे रही है, मगर हिंदू होने के कारण पाकिस्तान से आए इन पीड़ित परिवारों को बिजली-पानी देना भी दिल्ली सरकार को नागवार हो रहा है। जबकि इन पीड़ित हिंदू परिवारों को बिजली-पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाना दिल्ली सरकार की नैतिक जिम्मेदारी है।