{"_id":"5b50a33c4f1c1b35748b5c46","slug":"15320113212-grnoida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरडब्ल्यूए फेडरेशन ने स्कूलों की एचआरडी में की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरडब्ल्यूए फेडरेशन ने स्कूलों की एचआरडी में की शिकायत
Updated Thu, 19 Jul 2018 08:12 PM IST
विज्ञापन
डीपीएस में मासूम से दुष्कर्म का मामला
--
तैराकी और घुड़सवारी के नाम पर स्कूल वसूल रहा मोटी रकम
- आरडब्ल्यूए फेडरेशन ने केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री को पत्र लिख की शिकायत
ग्रेटर नोएडा। गोल्डन फेडरेशन ऑफ आरडब्ल्यूए ने डीपीएस ग्रेटर नोएडा के खिलाफ केंद्रीय मानव संसाधान विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर से शिकायत की है कि स्कूल स्वीमिंग व घुड़सवारी के नाम पर मोटी रकम वसूल रहा है। डीपीएस समेत अन्य पब्लिक स्कूलों पर जबरन घुड़सवारी व तैराकी को बंद कराने को बंद कराया जाए। इसकी जांच के लिए एक टीम गठित की जाए। साथ ही सुरक्षा मानकों को पूरा न करने वाले स्कूलों की मान्यता रद्द की जाए। फेडरेशन के अध्यक्ष अध्यक्ष देवेंद्र टाइगर ने लिखे पत्र में आरोप लगाया है कि सीबीएसई से मान्यता प्राप्त अन्य स्कूलों में भी बच्चों को शारीरिक क्रियाओं के नाम पर जबरन घुड़सवारी या तैराकी में दाखिला लेेने को कहा जाता है। जिसके एवज में अभिभावकों से मोटी रकम वसूली जाती है। ज्यादातर स्कूलों ने बच्चों के लिए घुड़सवारी या स्वीमिंग में से किसी एक लेना अनिवार्य कर रखा है। उन्होंने कहा कि स्कूलों ने कई कक्षाओं में सीसीटीवी कैमरे नहीं लगवाए गए हैं। इसे लगाकर उसकी निगरानी स्कूल की प्रिंसिपल को अपने कक्ष में बैठकर करना चाहिए। गर्मी की छुट्टियों के दौरान बच्चों से ट्रांसपोर्ट के नाम पर भी पैसा वसूले जाते हैं। ब्यूरो