फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   मेट्रो स्टेशनों के आसापास के डॉर्क स्पॉट होंगे रोशन-सत्येंद्र जैन

मेट्रो स्टेशनों के आसापास के डॉर्क स्पॉट होंगे रोशन-सत्येंद्र जैन

Thu, 19 Jul 2018 12:00 AM IST
Updated Thu, 19 Jul 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
मेट्रो स्टेशनों के आसापास के डॉर्क स्पॉट होंगे रोशन-सत्येंद्र जैन
मेट्रो स्टेशनों के आसपास के डॉर्क स्पॉट होंगे रोशन : सत्येंद्र जैन
विज्ञापन

- सोशल साइट पर वायरल हुई पीड़ित युवती की शिकायत पर लिया संज्ञान

नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो के स्टेशनों के आसपास मौजूद डार्क स्पॉट्स लाइटों से जगमगाएंगे। इसके लिए डार्क स्पॉट सर्वेक्षण कमेटी का गठन किया जाएगा। यह पहल प्रदेश के लोक निर्माण विभाग के मंत्री सत्येंद्र जैन ने सोशल साइट पर वायरल हो रही युवती की शिकायत पर की है।
दिल्ली निवासी युवती भव्या पेशे से आर्किटेक्ट हैं। उन्होंने नेहरू प्लेस मेट्रो स्टेशन के पास अपने साथ घटी अप्रिय घटना के बाद इस मुद्दे पर मंत्री सत्येंद्र जैन से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि मार्च 2017 में स्टेशन के पास अंधेरे का फायदा उठाकर असामाजिक तत्वों ने उन्हें परेशान किया था। इसके बाद भव्या ने मंत्री को chang.org पर अपनी शिकायत #lightupdelhi पर अवगत कराया, जिसपर उन्होंने कार्रवाई की।
विज्ञापन

मंत्री ने शिकायत पर कहा है कि, हमारी सरकार के लिए महिला सुरक्षा प्राथमिकता है। मैंने दिल्ली के मेट्रो स्टेशनों के पास मौजूद डार्क स्पॉट पर संज्ञान लिया है। ये बेहद दुखद है कि भव्या को लाइटें ना होने के कारण अप्रिय घटना का सामना करना पड़ा। इस मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए मंत्री ने मेट्रो स्टेशनों के आसपास मौजूद डार्क स्पॉट का सर्वे करने के लिए कमेटी का गठन किया जाएगा। इसके बाद डार्क स्पॉट को चिन्हित कर वहां लाइटें लगाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed