{"_id":"5b4cc8fe4f1c1b44748b515d","slug":"153175884312-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो बार की बारिश ने दिल्ली में बढ़ा चिकनगुनिया और मलेरिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो बार की बारिश ने दिल्ली में बढ़ा चिकनगुनिया और मलेरिया
Updated Mon, 16 Jul 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिकनगुनिया और मलेरिया के मरीज बढ़े
नई दिल्ली। बारिश शुरू होते ही राजधानी में मच्छरों का असर दिखाई देने लगा है। सोमवार को आई दिल्ली नगर निगम की रिपोर्ट के अनुसार बारिश की वजह से अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ गई है। घरों में वायरल, सर्दी और जुकाम के अलावा चिकनगुनिया और मलेरिया के सर्वाधिक मरीज देखने को मिल रहे हैं। हालांकि अब तक डेंगू का प्रभाव ज्यादा नहीं है, लेकिन मलेरिया सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए लोगों को शिकार बना रहा है।
रिपोर्ट के अनुसार, जनवरी से लेकर अब तक 63 लोगों को मलेरिया हो चुका है। 1 से 14 जुलाई के बीच 17 मरीज मलेरिया पॉजीटिव पाए गए हैं। डेंगू के अब तक 36 केस आए हैं। इनमें से 6 जुलाई माह में ही आए हैं। जनवरी से लेकर 14 जुलाई तक चिकनगुनिया के 25 मरीज अस्पताल पहुंचे हैं। 1 से 14 जुलाई के बीच नौ मरीज आए हैं। हार्ट केयर इंडिया के निदेशक डॉ. आरएन कालरा का कहना है कि लोग इस मौसम में घर के उन स्थानों की सफाई पर खासकर ध्यान दें, जहां मच्छर पनपने की आशंका है।