{"_id":"5b4ca19c4f1c1b50748b538e","slug":"15317487618-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश के मौसम में बिजली कंपनियों ने सुरक्षा अभियान शुरू किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश के मौसम में बिजली कंपनियों ने सुरक्षा अभियान शुरू किया
Updated Mon, 16 Jul 2018 07:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली कंपनियों का
सुरक्षा अभियान शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। बारिश के मौसम में बिजली कंपनियों ने सुरक्षा अभियान शुरू किया है। इस दौरान बिजली के खंभों, स्ट्रीट लाइट, एटीएम, साप्ताहिक बाजार, स्कूल और मॉल्स के आसपास करंट रिसाव की जांच की जा रही है। बिजली के तारों के आसपास अतिक्रमण हटाने के लिए नोटिस भी जारी किए जा रहे हैं। इसके अलावा नुक्कड़ नाटक से भी संदेश दिए जा रहे हैं।
टाटा पावर-डीडीएल मानसून को ध्यान में रखकर सुरक्षा अभियान में जुट गई हैं। दस हजार से अधिक खंभों, फेन्सिंग, पिलर बॉक्स, स्ट्रीट लाइट खंभों की जांच की जा रही है। टाटा पावर के सीईओ संजय बांगा के अनुसार, बिजली संबंधी किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचाव के लिए उचित कदम उठाए जा रहे हैं। बिजली के खंभों के पास अतिक्रमण के लिए अब तक 34,442 लोगों को नोटिस जारी किए गए हैं। आम लोगों को भी बिजली के खंभों, सब-स्टेशनों, ट्रांसफॉमर, स्ट्रीट लाइटों से दूर रहने की सलाह दी जा रही है। बिजली के उपकरणों को गीले हाथों से नहीं छूने के संदेश के साथ मीटर बॉक्स को पानी से दूर रखने, मीटर कक्ष/लाइट के खंभों से चिंगारी निकलने पर संपर्क केंद्र से 19124 पर संपर्क करने का सुझाव दिया जा रहा है। इस दौरान दिल्ली के 180 के 70000 छात्रों को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जाएगा।