{"_id":"5b4c9dde4f1c1b1e308b514f","slug":"15317478033-grnoida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घटिया सामग्री की वजह से गिरी नाले की दीवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घटिया सामग्री की वजह से गिरी नाले की दीवार
Updated Mon, 16 Jul 2018 07:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घटिया सामग्री की वजह से गिरी नाले की दीवार
- लोक निर्माण विभाग की टीम ने किया निरीक्षण, नमूने भी लिए
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। दादरी नगर के जारचा रोड पर स्थित गिरे दो नालों की दीवार का सोमवार को लोक निर्माण विभाग की टीम ने निरीक्षण किया। टीम के इंजीनियरों ने निर्माण सामग्री के नमूने लेकर लैब भेजा है। उनका कहना है कि घटिया सामग्री की वजह से नाले की दीवार गिरी है।
दरअसल, जारचा रोड पर नाले गिरने की शिकायत सभासदों ने जिला प्रशासन से की थी। इसके बाद मामले की जांच की जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग को दी गई। सहायक अभियंता अंकित गर्ग सहित विभाग की टीम ने सोमवार को नगर पालिका परिषद दादरी के वार्ड नंबर 15 और 19 में जारचा रोड पर नालों का निरीक्षण किया । उन्होंने बताया कि घटिया सामग्री के चलते ही दरारें आने से नाला टूट गया है। मानक के अनुरूप आरसीसी नहीं थी। दोनों नालों के नमूने ले लिए गए हैं। जांच के दौरान सभासद सुमित बैसोया, सभासद बलेश्वर कटारिया नगर पालिका के जेई टीएन वर्मा, बृज मोहन शर्मा, सुखवीर देवी, जितेंद्र कुमार, जयभगवान, अभय कटारिया, महावीर शर्मा समेत लोग मौजूद रहे।