फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   पुरी की भांति राजधानी में भी भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा निकाली गई

पुरी की भांति राजधानी में भी भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा निकाली गई

Sat, 14 Jul 2018 11:32 PM IST
Updated Sat, 14 Jul 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
पुरी की भांति राजधानी में भी भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा निकाली गई
भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा निकाली
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। ‘हरे कृष्णा, हरे कृष्णा, कृष्णा, कृष्णा, हरे...’ और ‘स्वागतम जगन्नाथ-स्वागतम जगन्नाथ...’ कीर्तन के बीच शनिवार को पुरी की तरह राजधानी में भी भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा निकाली गई। पूरे रास्ते में श्रद्धालुओं ने जमकर नृत्य किया और भगवान जगन्नाथ का आशीर्वाद लिया।

श्री निलाचल सेवा संघ और श्री जगन्नाथ मंदिर हौजखास की ओर से निकाली गई रथयात्रा शनिवार दोपहर हौजखास, ग्रीन पार्क अरबिंदो मार्ग होते हुए एम्स चौक तक गई। वहां से गौतम नगर, यूसुफ सराय से देर शाम श्री जगन्नाथ मंदिर पहुंचकर समाप्त हुई। रथयात्रा का रास्ते में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने जोरदार स्वागत किया। श्रद्धालुओं ने पूरी आस्था से प्रसाद ग्रहण किया। रथ को फूलों से सजाया गया था। भव्य रथ को श्रद्धालु हाथों से खींच रहे थे। संघ के अध्यक्ष रविंद्र प्रधान ने प्रसाद वितरित किया। रथयात्रा में दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी, पदाधिकारी नीलकांत बक्शी एवं शैलेंद्र सिंह मोंटी भी शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed