{"_id":"5b3d104a4f1c1b02278b47e1","slug":"1530728521257-grnoida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जून में 57 करोड़ की शराब गटक गए जिलेवासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जून में 57 करोड़ की शराब गटक गए जिलेवासी
Updated Wed, 04 Jul 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जून में 57 करोड़ की शराब गटक गए जिले के लोग
नोएडा में पिछले साल से 44 फीसदी अधिक शराब पी
जिले में बीयर की किल्लत के चलते बनी रही कमी
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। पिछले साल की तुलना में इस वर्ष जून में शराब की बिक्री से मिलने वाले राजस्व में जिले को लगभग 19 करोड़ से ज्यादा की आय हुई है। इस माह में नोएडा में 44 फीसदी अधिक शराब पी गई है। वहीं बीयर की बिक्री भी 16 फीसदी अधिक हुई, अगर बीयर की किल्लत न होती तो बिक्री 50 प्रतिशत से अधिक पहुंच जाती। पिछले साल जून में 37.94 करोड़ का राजस्व मिला था जबकि इस बार यह आंकड़ा 57.09 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।
जिला आबकारी अधिकारी राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि जून में 2061630 बोतल बीयर बेची गई। यह पिछले साल की तुलना में 16 फीसदी अधिक है। वहीं 520160 बोतल विदेशी मदिरा और 563822 लीटर देशी शराब की बिक्री हुई है। विदेशी शराब की बिक्री पिछले साल के मुकाबले में 44 फीसदी अधिक हुई है। जिले में बीयर की किल्लत बनी हुई है। गोवा, दमन, औरंगाबाद, राजस्थान और जम्मू-कश्मीर सहित 8 स्थानों से बीयर आती है। किल्लत को कम करने का प्रयास किया जा रहा है। नई आबकारी नीति के तहत एक माह पहले विदेशी शराब, देशी और बीयर की दुकानों का आवंटन हुआ है।