{"_id":"5abfe6634f1c1bbe618b4dac","slug":"15225258018-grnoida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोर्ट के आदेश पर कॉलेज प्रबंधक, लिपिक व प्रधानाचार्य पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोर्ट के आदेश पर कॉलेज प्रबंधक, लिपिक व प्रधानाचार्य पर केस दर्ज
Updated Sun, 01 Apr 2018 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोर्ट के आदेश पर कॉलेज प्रबंधक, लिपिक और प्रधानाचार्य पर केस दर्ज
किसान आदर्श इंटर कॉलेज के वित्तविहीन प्राइमरी विभाग में फर्जी तरीके से 12 शिक्षकों की नियुक्ति के मामले में पुलिस ने शनिवार को पूर्व प्रबंधक, लिपिक और प्रधानाचार्य समेत 9 अज्ञात लोगों पर केस दर्ज कर जांच शुरू की है। कॉलेज के एक सहायक शिक्षक की शिकायत और कोर्ट के आदेश पर यह कार्रवाई की गई है।
कनारसी गांव निवासी सूबेराम नागर किसान आदर्श इंटर कालेज में कई सालों से बतौर सहायक शिक्षक तैनात हैं। उन्होंने शिकायत में कहा है कि साल 2007 में कालेज समिति ने वित्तविहीन प्राइमरी विभाग को बंद कर दिया था। इसके बाद साल 2018 में कालेज के पूर्व प्रबंधक जयचंद कसाना, क्लर्क देवदत्त शर्मा, कार्यवाहक प्रधानाचार्य खुशहाल सिंह और 6 अज्ञात लोगों ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर साल 2009 से कालेज में फिर से प्राइमरी विभाग शुरू कर दिया है। दस्तावेजों में सगे संबंधी 12 लोगों की बतौर शिक्षक नियुक्ति कर करीब 105 बच्चे पढ़ते हुए दर्शाए गए हैं। शिकायतकर्ता शिक्षक का आरोप है कि वह और अन्य कई लोग पिछले कई सालों से कालेज में पढ़ा रहे है लेकिन समिति के लोगों ने उनकी अनदेखी कर अपने सगे संबंधियों को फर्जी तरीके से नियुक्त कर दिया है। पीड़ित शिक्षक ने दनकौर पुलिस से भी शिकायत की थी लेकिन पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया था। इसके बाद पीड़ित ने न्यायालय में आरोपियों पर मुकदमा दर्ज करने के लिए गुहार लगाई थी। अब कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की है।
अपहरण का आरोपी किशोरी समेत गिरफ्तार
कस्बे से दो दिन पहले अपहृत किशोरी को पुलिस ने शुक्रवार देर रात आगरा से अपहरणकर्ता समेत गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए और गिरफ्तार आरोपी को जेल भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि दो दिन पहले कस्बा निवासी युवक ने अपनी भांजी के अपहरण का मुकदमा सनौता बुलंदशहर निवासी एक युवक पर दर्ज कराया था। दनकौर कोतवाल फरमूद अली ने बताया कि अपहरणकर्ता रिंकू उर्फ शैली को पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर आगरा से किशोरी समेत गिरफ्तार कर लिया है। ब्यूरो