फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   1520 candidates appeared for Navodaya entrance exam under tight security

Noida News: कड़ी सुरक्षा में 1520 परीक्षार्थियों ने दी नवोदय प्रवेश परीक्षा

Sun, 19 Jan 2025 12:13 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Sun, 19 Jan 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
1520 candidates appeared for Navodaya entrance exam under tight security
झिंझाना के आरएसएस इंटर कॉलेज में जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा देकर बाहर निकलते बच्चे। - फोटो : गांव डांडा में चल रही श्रीमद भागवत कथा में बालकृष्ण को डलिया में ले जाते बासुदेव।
शामली। जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा छह में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन हुआ। परीक्षा के लिए जनपद में पांच केंद्र बनाए गए थे, सभी केंद्रों पर 2350 परीक्षार्थी पंजीकृत रहे, जिनमें से केवल 1520 ने परीक्षा दी और 830 ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा सीसीटीवी की निगरानी में आयोजित कराई गई। केंद्रों पर व्यवस्था बनाने के लिए पुलिस बल मौजूद रहा।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य किरण प्रकाश ने बताया कि शनिवार को कक्षा छह में 80 सीटों पर प्रवेश पाने के लिए परीक्षा का आयोजन हुआ। परीक्षा एक पाली में सुबह 11.30 बजे से 1.30 बजे तक सीसीटीवी की निगरानी में आयोजित हुई। परीक्षा से एक घंटा पहले ही केंद्रों पर छात्र-छात्राओं के प्रवेश पत्र व आधार कार्ड चेक करते हुए तलाशी लेकर अंदर भेजा गया। परीक्षा के लिए जनपद के पांचों ब्लॉक में एक-एक परीक्षा केंद्र बनाया गया था, सभी केंद्रों पर एक-एक अधिकारी व पुलिस बल तैनात किया गया था।
विज्ञापन

बताया कि शामली के आरके इंटर कॉलेज में 442 में से 301 ने परीक्षा दी व 141 ने छोड़ी। आरएसएस झिंझाना में 489 में से 343 ने परीक्षा दी व 146 ने छाेड़ी। लाला लाजपत राय थानाभवन में 448 में से 269 ने दी व 179 ने छोड़ी। पब्लिक इंटर कॉलेज कैराना में 591 में से 408 ने परीक्षा दी व 183 ने छोड़ी। वहीं चंदन लाल इंटर कॉलेज कांधला में 380 में से 199 ने परीक्षा दी और 181 ने परीक्षा छोड़ दी। किसी भी केंद्र पर कोई समस्या नहीं हुई, सभी केंद्रों पर शांतिपूर्वक परीक्षा संपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

गणित और रीजनिंग के प्रश्नों ने बच्चों को घुमाया
प्रश्नपत्र में 80 प्रश्न आए थे, सभी प्रश्न 100 अंकों के रहे। प्रश्नपत्र में 40 प्रश्न बौद्धिक क्षमता व 20 प्रश्न गणित व 20 प्रश्न भाषा के रहे। परीक्षा छूटने पर बच्चों से प्रश्नपत्र को लेकर पूछा तो अधिकतर बच्चों ने गणित व रीजनिंग के प्रश्नों को कठिन बताया। वंश शर्मा व हार्दिक ने बताया कि उन्होंने वैसे तो सभी प्रश्न हल किए है, लेकिन उन्हें गणित के प्रश्न सबसे कठिन लगे। वहीं छवि, तनिष्का व हार्दिक शर्मा ने बताया कि उन्होंने गणित के 20 में से केवल 15 सवाल हल किए है। रीजनिंग के भी कई सवाल कठिन थे। परीक्षा अच्छी हुई है नंबर आने की पूरी उम्मीद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed