फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   युवति अपहरण मामले में चल रहीं पंचायत में चली गोलियां, एक दर्जन लोगों के घायल होने की खबर

युवति अपहरण मामले में चल रहीं पंचायत में चली गोलियां, एक दर्जन लोगों के घायल होने की खबर

Sun, 18 Nov 2018 12:11 AM IST
Updated Sun, 18 Nov 2018 12:11 AM IST
विज्ञापन
युवति अपहरण मामले में चल रहीं पंचायत में चली गोलियां, एक दर्जन लोगों के घायल होने की खबर
पंचायत में चली गोलियां, कई लोग घायल
विज्ञापन

-नाबालिग लड़की के अपहरण के मामले में जुटे थे दो पक्षों के लोग
-घटना के बाद गांव में पुलिस बल तैनात
अमर उजाला ब्यूरो
तावडू। उपमंडल के गांव रानियाकी में शनिवार को नाबालिग लड़की के अपहरण मामले में चल रही पंचायत में आरोपी पक्ष की ग्रामीणों के साथ किसी बात को लेकर हुई झगड़े में बदल गई। इसी दौरान पीड़ित पक्ष की ओर से कथित तौर पर गोलियां चलाने से करीब एक दर्जन लोगों के घायल होने की खबर है। झगड़े की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए शहीद हसन खां मेवाती मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया। घटना के बाद से गांव में डर व तनाव का माहौल है। एहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात किया गया है।
जानकारी के अनुसार 13 नवंबर की रात गांव रानियाकी के चार आरोपियों ने निकटवर्ती गांव से एक नाबालिग लड़की का अपहरण कर लिया था। इस मामले को पंचायत स्तर पर निपटाने का प्रयास किया गया, लेकिन आरोपी पक्ष के लोगों ने नाबालिग को पंचायत को सौंपने से मना कर दिया। इस पर पीड़ित पक्ष की ने 15 नवंबर को आरोपी इरफान उर्फ काला, जुनैद, नियाजु व साजिद के खिलाफ केस दर्ज कराया। तब से दोनों पक्षों में तनाव बना हुआ था। इसी मामले को लेकर शनिवार को आसपास के गांवों के लोगों की पंचायत बुलाई गई।
विज्ञापन

पंचायत में पीड़ित पक्ष के लोगों की आरोपियों के गांव के लोगों के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। कथित तौर पर पीड़ित पक्ष के लोगों ने पंचायत में अवैध हथियारों से गोलियां चला दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायल सप्पी, वकील, सहीद, अजहर, हसीन, जमशेद, असलूप व मौहम्म्द जुबैर ने बताया कि गांव में चौपाल पर पंचायत चल रहीं थी। इसमें लगभग 300 लोग मौजूद थे। पंचायत में आरोपी पक्ष का कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था। जबकि उनके गांव के ग्रामीण मौजूद थे। इसी दौरान अन्य गांवों से आए ग्रामीणों व रानियाकी के ग्रामीणों के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि कहासुनी होते ही लड़की पक्ष वालों ने फायरिंग शुरू कर दी। इससे करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए। जांच अधिकारी सहायक उप निरीक्षक विरेन्द्र सिंह का कहना है की पंचायत में फायरिंग की घटना हुई है। चार-पांच लोगों के घायल होने की खबर है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही पीड़ितों के बयान लेकर मामला दर्ज किया जाएगा।
0------------------
फोटो कैप्शन: पी 1 झगड़े के बाद गांव रानियाकी में मौजूद पुलिस बल
फोटो कैप्शन: पी 2 गांव में जांच करते हुए पुलिसकर्मी।
फोटो कैप्शन: पी 3 घटना स्थल पर लगी ग्रामीणों की भीड़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed