{"_id":"5bf053b5bdec22694e6b876f","slug":"151542476725-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कम रेट पर डॉलर देने के नाम पर 8 लाख रुपये ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कम रेट पर डॉलर देने के नाम पर 8 लाख रुपये ठगे
Updated Sat, 17 Nov 2018 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कम रेट पर डॉलर देने के नाम पर 8 लाख रुपये ठगे
गुरुग्राम। कम रेट पर डॉलर देने के नाम पर दिल्ली से एक व्यक्ति को बुलाकर 8 लाख रुपये ठगने का मामला सिविल लाइन थाना पुलिस ने दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सिविल लाइन थाना प्रभारी निरीक्षक चंद्र प्रकाश ने बताया कि मोती बाग, नानक पुरा (दिल्ली) निवासी हुकम चंद ने बताया कि उन्हें एक व्यक्ति का फोन आया था, जिन्होंने कम रेट पर यूएस डॉलर देने की बात कही थी। यह डॉलर आधे रेट पर देने का दो युवकों ने उन्हें झांसा दिया था। 5 लाख रुपये कीमत के डॉलर 2 लाख रुपये में उन्हें देेने का तय हुआ था। बाद में आरोपियों ने करीब 15 लाख रुपये कीमत के डॉलर उन्हें 8 लाख रुपये में देने की बात कही। सौदा तय होने पर दो युवकों ने पीड़ित को पटेल नगर गुरुग्राम में बुलाया।
तय सौदे के अनुसार आरोपियों ने उन्हें डॉलर की गड्डी दिखाई और उनसे 8 लाख रुपये ले लिए। रुपये लेने के बाद उन्हें डॉलर की गड्डी देकर आरोपी फरार हो गए। जब पीड़ित ने गड्डी खोलकर देखी तो पाया कि कागज की गड्डी पर दोनों तरफ डॉलर लगाए गए हैं। इस पर उन्होंने अपने साथ हुई ठगी की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।