{"_id":"5ba2bb4b867a552c9418ae18","slug":"151537391435-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बचाओ, लावारिस कुतों से, कैंडल मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बचाओ, लावारिस कुतों से, कैंडल मार्च
Updated Thu, 20 Sep 2018 02:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
लावारिस कुत्तों से परेशान होकर निकाला कैंडल मार्च
सेक्टर-137 सुपरटेक इको सिटी निवासी सड़कों पर उतरे
नोएडा। फ्लैट, पानी, बिजली या सुविधाएं नहीं मिलने पर आपने लोगों को कैंडल मार्च निकालकर विरोध दर्ज कराते सुना होगा। लेकिन बुधवार देर शाम सेक्टर-137 स्थित सुपरटेक ईको सिटी के निवासियों ने लावारिस कुत्तों से परेशान होकर कैंडल मार्च निकाला। इसमें बच्चे व महिलाएं भी शामिल हुईं।
दरअसल, सोसाइटी निवासी कुत्तों से परेशान हैं। बच्चे अकेले घर से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। सीनियर सिटीजन शाम को पार्क में टहलने जाते हैं तो कुत्ते उन्हें दौड़ा लेते हैं। सोसाइटी में रहना दूभर हो गया है। अब तक बच्चे समेत 10 लोगों को कुत्ते अपना शिकार बना चुके हैं। लोगों ने कई बार प्रशासन से शिकायत की लेकिन कोई हल नहीं निकला। वहीं, सोसायटी के लोगों ने कुत्तों को पकड़वाने का प्रयास किया तो कुछ पशु प्रेमियों ने थाने में शिकायत दे दी। पुलिस कई बार दोनों पक्षों को बिठाकर हल निकालने का प्रयास कर चुकी है। परेशानी यह भी है कि सोसायटी के बेसमेंट में ही पशु प्रेमी कुत्तों को खाना खिलाते हैं। विवाद गहराने के बाद लोगों को सड़कों पर उतरना पड़ा। नोएडा में ऐसा पहली बार हुआ है कि जब कुत्तों से परेशान होकर लोगों ने कैंडल मार्च निकाला।