फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   150 page charge sheet filed for blowing up elderly person with Audi

Noida News: ऑडी से बुजुर्ग को उड़ाने में 150 पेज की चार्जशीट दाखिल

Mon, 02 Sep 2024 10:20 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 02 Sep 2024 10:20 PM IST
विज्ञापन
150 page charge sheet filed for blowing up elderly person with Audi
ऑडी से बुजुर्ग को उड़ाने में 150 पेज की चार्जशीट दाखिल
विज्ञापन


- कार सवार दोनों युवकों को पुलिस ने बनाया आरोपी, तेज रफ्तार गाड़ी से दिया था हादसे को अंजाम

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। सेक्टर-53 स्थित कंचनजंगा मार्केट के पास 26 मई को बुजुर्ग को ऑडी से उड़ाने के मामले में पुलिस ने 150 पन्नों की चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की है। चार्जशीट में पुलिस ने ऑडी सवार दोनों युवकों को समान रूप से आरोपी बनाया है। चार्जशीट में मुख्य साक्ष्य सीसीटीवी फुटेज को बनाया गया है।


सेक्टर-53 निवासी आकाशवाणी से सेवानिवृत बुजुर्ग जनक देव 26 मई को रोज की तरह सुबह पांच बजे टहलने के लिए निकले थे। कंचनजंगा मार्केट के पास तेज रफ्तार ऑडी सवार ने बुजुर्ग को टक्कर मार दी थी। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि बुजुर्ग कई फीट ऊपर उछल गए थे और फिर सड़क पर गिरकर उनकी मौत हो गई थी। बुजुर्ग के बेटे की शिकायत पर कोतवाली सेक्टर-24 में मुकदमा दर्ज किया गया था। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो गया था। इसके बाद नोएडा पुलिस ने नोएडा- दिल्ली के पांच सौ से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला था। 72 घंटे बाद ऑडी की पहचान हुई थी। 72 घंटे तलाश के बाद दिल्ली की एक पार्किंग से ऑडी बरामद की गई थी। इस मामले में कार सवार दो लोगों को गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed