फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   15 thousand crore fraud case

Noida News: 15 हजार करोड़ फ्रॉड मामला

Tue, 06 Jun 2023 12:58 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jun 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
15 thousand crore fraud case
15 हजार करोड़ की जालसाजी का मामला
विज्ञापन


जालसाजों ने दिल्ली में खोला था एक और ऑफिस

- अब तक चार कार्यालयों की मिली जानकारी, आठों आरोपियों की रिमांड के लिए कोर्ट में दी अर्जी

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। फर्जी तरीके से कंपनियों का रजिस्ट्रेशन कराकर 15 हजार करोड़ रुपये से अधिक के फ्रॉड करने वाले जालसाजों के चौथे ऑफिस का पता चला है। ऑफिस दिल्ली के मयूर विहार में खोला गया था। वहीं मामले में गिरफ्तार आठों आरोपियों की रिमांड लेने के लिए पुलिस ने सोमवार को कोर्ट में अर्जी दी है। इस मामले की जांच के लिए पुलिस व एसटीएफ की टीम लगातार कई राज्यों में दबिश दे रही है।

नोएडा पुलिस ने बृहस्पतिवार को 2660 फर्जी कंपनी बनाकर 15 हजार करोड़ से अधिक की जालसाजी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा किया था। पुलिस ने इस गिरोह में शामिल महिला समेत आठ जालसाजों को गिरफ्तार कर लिया था। नोएडा पुलिस के साथ राज्य व केंद्र की जीएसटी टीम भी जांच कर रही है। जांच में दिल्ली के मयूर विहार में एक और ऑफिस का पता चला है। इस गिरोह का यह चौथा ऑफिस है। अब तक पुलिस को मधु विहार, शहादरा और पीतमपुरा के ऑफिस की जानकारी थी। आशंका जताई जा रही है कि इस गिरोह के अभी दिल्ली सहित कई शहरों में ऑफिस हो सकते हैं।
विज्ञापन

पुलिस आरोपियों के पास से बरामद गैजेट से मिली जानकारी का सत्यापन करेगी। नोएडा जोन के डीसीपी हरीश चंदर ने बताया कि पुलिस हर दिन इस मामले में तफ्तीश को आगे बढ़ा रही है और कई बिंदुओं पर जांच चल रही है। पुलिस के साथ एसटीएफ की टीम भी राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली के अलावा कई राज्यों में दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




गुजरात के जीएसटी घोटाले से जुड़ सकते हैं तार

कुछ महीने पहले गुजरात में छह हजार करोड़ रुपये का जीएसटी घोटाले का पर्दाफाश हुआ था। दोनों घोटाले एक ही तरीके से अंजाम दिए गए थे। इस मामले में गुजरात पुलिस ने अब तक 44 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। नोएडा में पकड़े गए गिरोह का संबध गुजरात के इस घोटाले से होने की आशंका जताई जा रही है। नोएडा पुलिस लगातार गुजरात पुलिस के संपर्क में है।

36 बैंक अकाउंट में मिले 25 लाख रुपये कराए फ्रीज

पुलिस जांच में गिरोह के 36 बैंक अकाउंट की जानकरी मिली है। जांच के बाद खातों में मिले 25 लाख रुपये सोमवार को फ्रीज करा दिए गए। आशंका जताई जा रही है कि जालसाजों ने कई और बैंक खातों का इस्तेमाल किया था। नोएडा पुलिस के साथ एसटीएफ, आईबी, केंद्रीय व राज्य जीएसटी, रेवेन्यू इंटेलिजेंस आदि की टीम भी इस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed