फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   15 member committee constructed for investigation

युवती के अपहरण मामले में 15 सदस्यीय कमेटी का गठन

Sun, 27 Sep 2020 11:22 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2020 11:22 PM IST
विज्ञापन
15 member committee constructed for investigation
पुन्हाना। नैवाना गांव में अनुसूचित जाति की लड़की के अपहरण का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। रविवार को पुन्हाना और आस-पास हिंदू समुदाय के लोगों की एक महापंचायत शहर की लक्ष्मीनारायण धर्मशाला में आयोजित की गई। इस दौरान मामले की जांच के लिए सर्वसम्मति से 15 सदस्यों की कमेटी का गठन किया गया।
विज्ञापन

पंचायत ने अपहृत लड़की को ढूंढने और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस को दो दिन का समय दिया है। कार्रवाई नहीं होने पर लोगों ने प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है। पंचायत में जाटव महासभा के प्रधान बदन सिंह, रामजीलाल सियाका, मास्टर किशन सिंह बहरौला, बीरसिंह नंबरदार बाईखेड़ा, धर्मबीर सैनी ने कहा कि गांव के मुस्लिम समुदाय के युवक ने युवती का अपहरण कर जबरन धर्म-परिवर्तन कर उससे निकाह किया है। जब युवक नाबालिग है तो कैसे उसकी शादी हो सकती है और कैसे पुलिस दोनों को संरक्षण दे सकती है। उन्होंने आरोप लगाया कि लड़की को जबरन डराया और धमकाया जा रहा है और पुलिस प्रशासन दबाव में कार्य कर रहा है।
विज्ञापन

11 सितंबर को नैवाना से अनुसूचित जाति की युवती को गांव का ही एक युवक अपने साथ ले गया था। युवती के परिजनों ने युवक के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज करवाया था। घटना के बाद युवक-युवती के शपथपत्र का वीडियो भी वायरल हुआ। मौके पर पूर्व ब्लॉक समिति चेयरमेन छिद्दीराम, लालाराम भारद्वाज, मड़ल अध्यक्ष खिलौनीराम, महेश जेवर महल, राजकुमार नैवानियां, राजेन्द्र, रतन सैनी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि लड़की ने अदालत में कहा है कि वह अपनी मर्जी से गई है, उसका किसी ने कोई अपहरण नहीं किया है। फिलहाल वह पुलिस संरक्षण में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed