{"_id":"640e208b0f8cb168a90514e4","slug":"15-black-spots-marked-in-the-district-boards-and-speed-breakers-will-be-installed-noida-news-c-1-noi1096-339438-2023-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: जिले में 15 ब्लैक स्पाॅट चिह्नित, लगाए जाएंगे बोर्ड और गति अवरोधक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: जिले में 15 ब्लैक स्पाॅट चिह्नित, लगाए जाएंगे बोर्ड और गति अवरोधक
विज्ञापन
जिले में 15 ब्लैक स्पाॅट चिह्नित, लगाए जाएंगे बोर्ड और गति अवरोधक
- पिछले साल 34 थी संख्या
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने जिले में 15 स्थानों को ब्लैक स्पॉट के रूप में चिह्नित किया है। शहर में जिन स्थानों पर ज्यादा दुर्घटना हो रही है उनका सर्वे करने के बाद स्पॉट चिह्नित किए गए हैं। डीसीपी ट्रैफिक अनिल कुमार यादव ने बताया कि ज्यादा दुर्घटनाओं वाले सड़क की इंजीनियरिंग समेत अन्य नजरिये से अध्ययन किया गया। उन्होंने बताया कि पिछले साल कुल 34 ब्लैक स्पाॅट चिह्नित किए गए थे। इसमें सुधार किए गए हैं। इस बार ब्लैक स्पॉट की संख्या 15 है। इन चिंहित स्थानों पर साइन बोर्ड, गति अवरोधक, ट्रैफिक सिग्नल आदि लगाने का काम किया जाएगा। अगर किसी एक जगह पर ही लगातार हादसे हो रहे हैं, और उन हादसों में मौतें भी हो रही हैं, तो उस जगह को ब्लैक स्पॉट माना जाता है। जिले के शहरी क्षेत्र में गिझौड़ रेड लाइट, महामाया ओवर ब्रिज,सेक्टर-37, पर्थला गोलचक्कर, जीआईपी के पास वहीं देहात क्षेत्र में भारत धर्म कांटा, अच्छेजा गेट, धूप मानिकपुर दादरी, यमुना एक्सप्रेसवे का पांच किमी प्वाइंट, यमुना एक्सप्रेसवे जीरो प्वाइंट, औरंगपुर पेट्रोल पंप, कच्ची सड़क टी-प्वाइंट, तिलपता गोलचक्कर, सिरसा गोलचक्कर, यमुना एक्सप्रेस वे एंट्री प्वाइंट ग्रेटर नोएडा शामिल हैं।