फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   1.48 lakh cheated by luring people with iPhone on Facebook

Noida News: फेसबुक पर आईफोन का लालच देकर 1.48 लाख ठगे

Tue, 26 Aug 2025 06:27 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 26 Aug 2025 06:27 PM IST
विज्ञापन
1.48 lakh cheated by luring people with iPhone on Facebook
ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर में एक युवक को फेसबुक पर आईफोन का झांसा देकर साइबर ठगों ने 1.48 लाख रुपये हड़प लिए। सूरजपुर निवासी दिनेश ने पुलिस में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित ने बताया कि 17 से 20 जून के बीच उसे फेसबुक पर मैसेज आया कि प्रतियोगिता में उसका कमेंट सिलेक्ट हुआ है और उसे आईफोन गिफ्ट दिया जाएगा। इसके बाद व्हाट्सएप पर संपर्क कर ठगों ने उसका पता लिया और सर्विस चार्ज के नाम पर पहले 1550 रुपये मांगे। आरोप है कि इसके बाद लगातार अलग-अलग बहानों से क्यूआर कोड के जरिये और पैसे लेते रहे। ठगों ने कुल मिलाकर 1.48 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित ने मामले की शिकायत साइबर क्राइम पोर्टल पर भी दर्ज कराई थी। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed