{"_id":"60904e228ebc3e8d353421e4","slug":"1446-new-infected-found-in-24-hours-13-died-grnoida-news-noi580170299","type":"story","status":"publish","title_hn":"24 घंटे में 1446 नए संक्रमित मिले, 13 ने तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
24 घंटे में 1446 नए संक्रमित मिले, 13 ने तोड़ा दम
विज्ञापन
नोएडा। जिले में संक्रमण की रफ्तार तेजी से बढ़ती जा रही है। सोमवार को भी 1446 नए संक्रमित मरीज मिले। लखनऊ के बाद सबसे अधिक मरीज गौतमबुद्ध नगर में ही मिले हैं। वहीं, पिछले 24 घंटे में 13 लोगों की संक्रमण की वजह से मौत हुई है। अब तक 250 लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हो चुकी है। राहत की बात ये है कि 1712 लोगों को ठीक होने पर डिस्चार्ज किया गया है।
लंबे समय बाद ऐसा हुआ है, जब नए संक्रमित मरीज मिलने से ज्यादा डिस्चार्ज होने वाले लोगों का आंकड़ा रहा है। वहीं, लगातार बढ़ रहे संक्रमित मरीजों की कांट्रेक्ट ट्रेसिंग करना अब स्वास्थ्य विभाग के लिए मुश्किल हो गया है। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि मरीजों के संपर्क में आने वाले लोगों की लगातार कांट्रेक्ट ट्रेसिंग की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, जिन 13 लोगों की मौत हुई है। उन्हें ब्लड प्रेशर, किडनी, शुगर समेत अन्य बीमारियां थीं। इनको बचाने की कोशिश की गई, लेकिन सफल नहीं हो सके। ये मौतें शारदा अस्पताल में हुई हैं। सबसे अधिक बिसरख ब्लॉक से संक्रमण से मरीज मिल रहे हैं। अब जिले में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 45,792 हो गया है। इनमें से 37,560 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं, जिले में 7982 सक्रिय मरीज हैं। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि संक्रमण की कड़ी तोड़ने का लगातार प्रयास कर रहे हैं।
33 सरकारी केंद्रों पर 4197 लोगों का हुआ टीकाकरण
जिले में कोरोना वैक्सीन के संबंध में रविवार को जानकारी सामने आई थी कि दो दिन की डोज बची हैं। ऐसे में टीकाकरण पर संकट गहरा सकता है। वहीं, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. नीरज त्यागी ने बताया कि शासन से जिले को लगातार वैक्सीन की खेप आ रही है। वैक्सीन का संकट कोई नहीं है। लोगों को तय समय पर ही पहली और दूसरी डोज लगाई जाएगी। वहीं, 45 साल से अधिक उम्र वालों का टीकाकरण जारी है। सोमवार को 33 सरकारी अस्पतालों में 4197 लोगों का टीकाकरण किया गया। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने बताया कि 60 साल से अधिक उम्र वाले 487 लोगों को पहली और 1104 को दूसरी डोज दी गई। 45 से 59 साल के बीच वाले 1725 लोगों को पहली और 728 को दूसरी डोज दी गई। 26 स्वास्थ्यकर्मियों ने पहली और 41 ने दूसरी डोज लगवाई। 33 फ्रंटलाइन वर्कर ने पहली और 53 ने दूसरी डोज ली। उन्होंने बताया कि जो निजी अस्पतालों को शासन के निर्देश के अनुसार टीकाकरण की अनुमति दी जाएगी।