फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   हीरो होंडा चौक से द्वारका एक्सप्रेसवे तक बिना रुकावट के दौड़ेंगे वाहन

हीरो होंडा चौक से द्वारका एक्सप्रेसवे तक बिना रुकावट के दौड़ेंगे वाहन

Wed, 27 Mar 2019 11:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 27 Mar 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
हीरो होंडा चौक से द्वारका एक्सप्रेसवे तक बिना रुकावट के दौड़ेंगे वाहन
हीरो होंडा चौक से द्वारका एक्सप्रेसवे तक बिना रुकावट दौड़ेंगे वाहन
विज्ञापन

गुरुग्राम। हीरो होंडा चौक से द्वारका एक्सप्रेसवे के बीच वाहन तेजी से दौड़ेंगे। बसई चौक के पास रेलवे लाइन पर रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) बनाने की मंजूरी उत्तर रेलवे ने दे दी है। ऐसा पहली बार होगा जब आरओबी का निर्माण रेलवे नहीं करवाएगा। गुरुग्राम मेट्रोपॉलिटन डेवलेपमेंट अथॉरिटी (जीएमडीए) की ओर से बनाया जाने वाला आरओबी रेलवे अधिकारियों की देखरेख में बनेगा। इसके साथ ही खांडसा रोड मोड़, उमंग भारद्वाज चौक पर दो फ्लाईओवर भी बनाए जाएंगे। इससे शहर के अंदरूनी हिस्सों में यातायात का दबाव कम हो जाएगा।
जीएमडीए ने हीरो होंडा चौक से द्वारका एक्सप्रेसवे (एनपीआर) की राह को बिना रुकावट करने के लिए योजना तैयार की थी। करीब 98 करोड़ रुपये की योजना के बीच आ रही बिजली की हाईटेंशन लाइन, पानी की लाइन सहित पेड़ों को शिफ्ट करवाया जाना था। इसके साथ ही बसई चौक के पास सेक्टर-9ए से गुजर रही रेलवे लाइन पर आरओबी का निर्माण किए जाने के लिए रेलवे से भी अनुमति प्राप्त करनी थी। विभागों से मंजूरी मिलते ही जीएमडीए ने बिजली, पानी की लाइन स्थानांतरित किए जाने तथा पेड़ों को हटवाए जाने के लिए संबंधित विभागों में रुपये जमा करवा दिए हैं। जल्द ही धरातल पर काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


6 किलोमीटर में होंगे 3 फ्लाईओवर
हीरो होंडा चौक से बसई चौक के पास रेलवे लाइन तक करीब 6 किलोमीटर का दायरा है। इस दायरे में तीन फ्लाईओवर बनेंगे। इसके साथ ही सड़क को भी चौड़ा किया जाएगा। हीरो होंडा अंडरपास से निकलते ही खांडसा मोड़ व सेक्टर-10 के पास उमंग भारद्वाज चौक के पास लगने वाले जाम से निजात दिलाने के लिए दो फ्लाईओवर बनाए जाएंगे, जबकि तीसरा आरओबी होगा जो वाहनों की रफ्तार को बिना रोके द्वारका एक्सप्रेसवे पर जोड़ देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


1 लाख वाहन चालकों को होगा फायदा
हीरो होंडा चौक से रोज करीब 1 लाख वाहन फर्रूखनगर, झज्जर, रोहतक की तरफ जाते हैं। इसमें औद्योगिक क्षेत्र से निकलने वाले वाहन भी शामिल हैं। इन वाहनों के सीधे द्वारका एक्सप्रेसवे पर जाने से समय व ईंधन की बचत होगी व शहरवासियों को जाम की समस्या से नहीं जूझना पड़ेगा।

योजना पर जल्द ही काम शुरू हो जाएगा। फ्लाईओवर बनने से बिना रुकावट यातायात द्वारका एक्सप्रेसवे पर पहुंचेगा।
- जितेंद्र मित्तल, मुख्य अभियंता (प्रोजेक्ट), जीएमडीए

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed