फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   नूंह जिला में अजय चौटाला की चल पड़ी लहर, जींद रैली के लिए हजारों वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता रवाना हुए

नूंह जिला में अजय चौटाला की चल पड़ी लहर, जींद रैली के लिए हजारों वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता रवाना हुए

Sat, 17 Nov 2018 11:19 PM IST
Updated Sat, 17 Nov 2018 11:19 PM IST
विज्ञापन
नूंह जिला में अजय चौटाला की चल पड़ी लहर, जींद रैली के लिए हजारों वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता रवाना हुए
इनेलो में रार: पार्टी की जिला इकाई भी टूट के कगार पर
विज्ञापन

- जिलाध्यक्ष सहित एक दर्जन पदाधिकारी अजय के साथ
-जींद रैली में गए भारी संख्या में कार्यकर्ता
अमर उजाला ब्यूरो
नूंह/पुन्हाना। इनेलो में चल रही रार के कारण पार्टी की जिला इकाई भी टूट के कगार पर हैं। अजय चौटाला खेमे ने इनेलो जिलाध्यक्ष मास्टर बदरुद्दीन को शनिवार को जींद कार्यकर्ता सम्म्मेलन में बुलाकर पार्टी को झटका दिया है। फिरोजपुर झिरका विधानसभा से कोई बड़ा नेता अजय चौटाला खेमे में नहीं गया है, लेकिन पुन्हाना से पूर्वमंत्री मोहम्मद इलियास के बेटे व उनकी टीम ने अजय के प्रति विश्वास जताया है। हालांकि मोहम्मद इलियास ने इस मामले में अभी दूरी बनाकर रखी है।

नूंह हलका अध्यक्ष योगेश हिलालपुरिया, युवा जिलाध्यक्ष हितेश देशवाल, इनसो जिलाध्यक्ष साकिर हुसैन सालाहेड़ी, युवा प्रदेश उपाध्यक्ष आस मोहम्मद सालाहेड़ी पहले ही दुष्यंत चौटाला के साथ जा चुके हैं। जिलाध्यक्ष मास्टर बदरुद्दीन पार्टी सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला के खास माने जाते हैं, लेकिन वो स्थानीय विधायक जाकिर हुसैन व अभय सिंह चौटाला की नजदीकियों के चलते खुद को उपेक्षित महसूस कर रहे थे। इसलिए उन्होंने अजय खेमे में शामिल होकर नई पारी खेलने का मन बनाया। उनके साथ महिला सेल की जिलाध्यक्ष सरोज देवी सहित और कई नेता जींद सम्मेलन में शामिल हुए। ऐसे में इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला व अभय सिंह चौटाला को नूंह में अपने ढहते हुए किले को बचाने के लिए विशेष ध्यान देने की जरूरत है। क्योंकि यहां इनेलो दूसरी सियासी पार्टियों के मुकाबले मजबूत है और दो विधायक भी पार्टी के पास है। जींद जाने वालों में चरणजीत इंडरी, बीसी जिला प्रधान अकबर कौराली, धर्मपाल, रणवीर, हामिद, मिट्ठन लाल,ख्बृजपाल,ख् शमसुद्दीन, विनोद गोयल, राजकुमार तनेजा, रमन पटेल, सिराजुद्दीन, जावेद, जमील अहमद सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed