फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   14 wrestlers from the district will play in the divisional trials.

Noida News: मंडलीय ट्रायल में खेलेंगे जिले के 14 रेसलर

Thu, 18 Sep 2025 07:33 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 18 Sep 2025 07:33 PM IST
विज्ञापन
14 wrestlers from the district will play in the divisional trials.
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। गौतमबुद्घ नगर के 14 पहलवान मेरठ में आयोजित होने वाले मंडलीय ट्रायल में दांव पेंच लगाते हुए नजर आएंगे। पहलवानों का चयन जिला स्तर पर आयोजित हुए ट्रायल में बेहतर प्रदर्शन करने के आधार पर हुआ। प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी डॉ. परवेज अली ने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी के अवसर पर गोरखपुर स्थित क्षेत्रीय खेल कार्यालय पर 27 से 29 सितंबर तक प्रदेशीय सीनियर पुरुष कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए बृहस्पतिवार को मलकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला स्तरीय कुश्ती के ट्रायल का आयोजन किया गया। ट्रायल में जिले भर से 20 पहलवानों ने भाग लिया। फ्रीस्टाइल स्पर्धा के अलग-अलग भार वर्ग में वंश शर्मा, देव नागर, प्रवेश, सौरभ नागर, ऋतिक नागर, लक्ष्य व निखिल और ग्रीको स्पर्धा में वंश, विकास, देव नागर, ऋतिक नागर, लक्ष्य, अंकुर, मनीष कुमार ने शानदार प्रदर्शन किया। उनका चयन शुक्रवार को मेरठ के कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित होने वाले मंडलीय ट्रायल के लिए हुआ है।
विज्ञापन

----------------
आठ एथलीट मंडल ट्रायल में लगाएंगे दौड़
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। बरेली के क्षेत्रीय खेल कार्यालय पर 29 से 30 सितंबर तक सीनियर बालक-बालिका वर्ग में प्रदेशीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसमें भाग लेने के लिए नॉलेज पार्क स्थित सिटी हॉक्स स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अशोक सैनी की देखरेख में जिला स्तरीय एथलेटिक्स के ट्रायल का आयोजन किया गया। पुरुष वर्ग में 100 मीटर दौड़ में आयुष, 200 मीटर में नमन, 400 मीटर दौड़ में ध्रुव, 800 मीटर में रवि पांडे व 3000 मीटर में गुलशन ने पहला स्थान हासिल किया। वहीं, बालिका वर्ग में 100 मीटर दौड़ में शिखा, 200 मीटर में स्वीटी, 3000 मीटर में किरण ने पहला स्थान हासिल किया। डॉ. परवेज अली ने बताया कि चयनित एथलीट शुक्रवार को चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के स्पोर्ट्स मैदान में मेरठ मंडल ट्रायल में भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed