फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   14 players selected for Kabaddi and four for basketball.

Noida News: कबड्डी में 14 और बास्केटबॉल में चार खिलाड़ियों का चयन

Mon, 07 Sep 2026 08:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 08:09 PM IST
विज्ञापन
14 players selected for Kabaddi and four for basketball.
ग्रेटर नोएडा के मलकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय सीनियर महिला कबड्डी ट्रायल में
फोटो
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के चलते सोमवार को मलकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय सीनियर महिला कबड्डी और सब जूनियर बालक वर्ग बास्केटबॉल के ट्रायल में 18 खिलाड़ियों का चयन किया गया। इनमें सीनियर महिला कबड्डी में 14 और सब जूनियर बास्केटबॉल में चार खिलाड़ी शामिल हैं।

जिला खेल कार्यालय की ओर से आयोजित ट्रायल में सीनियर महिला कबड्डी के लिए साक्षी खटाना, ज्योति शर्मा, राधिका प्रजापति, साक्षी भाटी, प्राची भाटी, गौरी यादव, आरती, तन्नू, श्वेता, आरुषि, माही, पूजा कुमारी, झलक और श्वेता का चयन किया गया, वहीं सब जूनियर बालक वर्ग बास्केटबॉल में हृदयदीप सिंह, सक्षम कुमार, देव्यांश शिवम और आर्यन गौर का चयन हुआ। प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी डॉ. परवेज अली ने बताया कि चयनित खिलाड़ियों का मंडल स्तरीय चयन और ट्रायल 8 सितंबर को कैलाश प्रकाश स्टेडियम, मेरठ में होगा। यहां खिलाड़ी अपने प्रदर्शन के आधार पर प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए जगह बनाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि सीनियर महिला कबड्डी की प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता 15 से 17 सितंबर तक क्षेत्रीय खेल कार्यालय, डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम, सहारनपुर में आयोजित होगी। वहीं, सब जूनियर समन्वय बालक वर्ग बास्केटबॉल की प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता 11 से 14 सितंबर तक क्षेत्रीय खेल कार्यालय, सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम, आजमगढ़ में होगी। उन्होंने खिलाड़ियों से आगामी चयन प्रक्रिया के लिए पूरी मेहनत, अनुशासन और खेल भावना के साथ तैयारी करने की अपील की। जिला खेल कार्यालय का उद्देश्य जिले की खेल प्रतिभाओं को बेहतर मंच उपलब्ध कराकर उन्हें मंडल, प्रदेश और उच्च स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करना है।
विज्ञापन


टेबल टेनिस के ट्रायल में नहीं पहुंचे खिलाड़ी

विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स परिसर में सोमवार को आयोजित सीनियर महिला एवं पुरुष वर्ग के टेबल टेनिस के जिला स्तरीय ट्रायल में कोई खिलाड़ी नहीं पहुंचा। खिलाड़ियों के नहीं पहुंचने के कारण ट्रायल में किसी का चयन नहीं हो सका।

ग्रेटर नोएडा के मलकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय सीनियर महिला कबड्डी ट्रायल में

ग्रेटर नोएडा के मलकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय सीनियर महिला कबड्डी ट्रायल में

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed