{"_id":"692ee290d1ad33e9f9015a7d","slug":"14-kabaddi-players-from-the-district-will-participate-in-the-divisional-trials-noida-news-c-23-1-lko1064-81957-2025-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: मंडलीय ट्रायल में शामिल होंगे जिले से 14 कबड्डी खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: मंडलीय ट्रायल में शामिल होंगे जिले से 14 कबड्डी खिलाड़ी
विज्ञापन
फोटो --
ग्रेटर नोएडा । गौतमबुद्ध नगर के खेल कार्यालय में मंगलवार को जिला स्तरीय जूनियर कबड्डी बालक ट्रायल का आयोजन किया गया। ट्रायल में बेहतर प्रदर्शन करने वाले 14 खिलाड़ियों का चयन मंडलीय ट्रायल के लिए हुआ है।
प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी डॉ. परवेज अली ने बताया, अमेठी के क्षेत्रीय खेल कार्यालय में 9 से 11 दिसंबर तक प्रदेश स्तरीय जूनियर बालक कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसमें शामिल होने के लिए ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर स्थित मलकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला स्तरीय ट्रायल का आयोजन किया गया। जिले भर से 50 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। चयन समिति के सदस्य योगेश नागर, जितेन्द्र नागर की देखरेख में आयोजित हुए ट्रायल में आशीष, दीपक, गौरव, मनीष, पंकज, अमित ठाकुर, इंद्रजीत, आदिल, करण, अजय शर्मा, विक्की, सागर, अंकित, सुमित का चयन 3 दिसंबर को मेरठ के कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित होने वाले मंडलीय ट्रायल के लिए हुआ है। जिला स्तरीय ट्रायल में आयु 20 वर्ष से कम और 75 किग्रा कम भार वाले खिलाड़ियों ने भाग लिया। कुश्ती कोच अंजुम मलिक व कार्यालय सहायक देवेंद्र कौशिक आदि मौजूद रहे।