Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   14 girls selected for divisional kabaddi trials

Noida News: मंडल कबड्डी ट्रायल के लिए 14 बालिकाओं का चयन

Thu, 05 Nov 2026 07:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2026 07:54 PM IST
विज्ञापन
14 girls selected for divisional kabaddi trials
फोटो
विज्ञापन


ग्रेटर नोएडा (संवाद)। मलकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय सबजूनियर बालिका कबड्डी चयन ट्रायल में शानदार प्रदर्शन के आधार पर गौतमबुद्ध नगर की 14 खिलाड़ियों का चयन मंडल स्तरीय ट्रायल के लिए किया गया है। जिला खेल विभाग व जिला कुश्ती एसोसिएशन के समन्वय से आयोजित चयन प्रक्रिया में जिले की 30 सबजूनियर बालिका खिलाड़ियों ने भाग लिया।

प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी डॉ. परवेज अली ने बताया कि चयन ट्रायल के दौरान खिलाड़ियों ने अपनी खेल क्षमता, तकनीक और प्रदर्शन का परिचय दिया। चयन समिति ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन का आकलन करने के बाद बेहतर प्रदर्शन करने वाली 14 खिलाड़ियों का चयन किया। मंडल स्तरीय ट्रायल के लिए चयनित खिलाड़ियों में खुशी, साक्षी, ज्योति, पायल, श्वेता, प्राची, मनीषा, राधिका, साक्षी, रुचिका, माही, गीता, रजिया और तन्नू शामिल हैं। अब चयनित खिलाड़ी छह नवंबर को होने वाले मंडल स्तरीय चयन ट्रायल में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी। उन्होंने बताया कि मंडलीय ट्रायल में बेहतर प्रदर्शन करने के आधार पर उनका चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए होगा। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 14 से 16 नवंबर तक रायबरेली में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed