फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   14 athletes won gold in gymnastics

Noida News: जिम्नास्टिक्स में 14 खिलाड़ियों ने जीते स्वर्ण

Mon, 29 Sep 2025 06:31 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 29 Sep 2025 06:31 PM IST
विज्ञापन
14 athletes won gold in gymnastics
-विजेताओं को प्रयागराज में होने जा रही प्रादेशिक प्रतियोगिता में भाग लेने का मिलेगा मौका
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। सेक्टर-141 स्थित विजयश्री स्पोर्ट्स एकेडमी में 26 से 28 सितंबर तक तीन दिवसीय जिला जिम्नास्टिक्स प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। इस दौरान प्रतियोगिता में अंतरराष्ट्रीय जज व कोच डाॅ. अभिषेक त्रिपाठी की देखरेख में हुई प्रतियोगिता में जिले के 300 से अधिक बालक-बालिकाओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इनमें 14खिलाड़ियों ने स्वर्णिम प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई पदक अपने नाम किए। स्वर्ण पदक विजेताओं में अनिका गुप्ता, टिया चौहान, वान्या चौधरी, सिद्धि भारद्वाज, तारिका वासुदेवन, गर्वित महंत, अबीर विजय, अहान आनंद, दिग्विजय भाटी, प्रेक्षा श्रीवास्तव, वानिया खान, पनिका वशिष्ठ, शरण्या सिन्हा और सोनिया दीक्षित शामिल रहे। रजत पदक विजेताओं में मिशिका शिंगारी, ईवा भंडारी, रुचिका सेन, अद्वैत जैन, सुमीरा सागर दुआ, कार्तिक सेन, दिविक मिश्रा, आर्यन सिंसिनवसर, राश्व रंजन, शायरा, वान्या अरोरा, कियारा खुराना और आहना ने बाजी मारी। वहीं कांस्य पदक जीतने वालों में कनुप्रिया शर्मा, ईवा चौहान, अग्रिया यादव, आदिरा शिवा शर्मा, सोनवी ऋषि, अद्वित प्रताप, देवांश रावत, कबीर पांडे, अक्षत शर्मा, शनाया कौल, पीहू गर्ग, अनुश्री उपाध्याय और शताक्षी शामिल रहे।
विज्ञापन

--------
प्रयागराज में दिखाएंगे दमखम
इन सभी खिलाड़ियों को अब आगामी 1 से 3 नवंबर 2025 को प्रयागराज में होने वाली प्रादेशिक जिम्नास्टिक्स प्रतियोगिता में गौतमबुद्ध नगर का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा। जिला जिम्नास्टिक संघ गौतमबुद्ध नगर की अध्यक्ष कामिनी गुप्ता ने बताया कि पिछले तीन वर्षों में जिले ने 182 स्टेट और 42 राष्ट्रीय पदक जीतकर लगातार उपलब्धियों का परचम लहराया है। वरिष्ठ कोच व सचिव राजीव श्रीवास्तव ने सभी पदक विजेताओं को सराहना और शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed