लखनऊ। छावनी स्थित आर्मी मेडिकल कोर (एएमसी) के ऑफिसर्स ट्रेनिंग कॉलेज में बृहस्पतिवार को सीनियर कैडर कोर्स का समापन समारोह हुआ। 132 गैर कमीशन अधिकारियों (एनसीओ) ने इस मौके पर आयोजित परेड में हिस्सा लिया। कोर्स के दौरान सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए हवलदार रणबीर सिंह को पहला स्थान मिला। उन्हें ढाई हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया। मध्य कमान के जनसंपर्क अधिकारी शांतनु प्रताप सिंह ने बताया कि समापन परेड में शामिल होने वाले बहादुर आने वाले समय में सेना में उच्च पद हासिल करेंगे। सैन्य प्रशिक्षण ने सैनिकों के मनोबल, आत्मविश्वास व आत्मसम्मान को बढ़ाया है। एएमसी के कमांडेंट व मुख्य प्रशिक्षक मेजर जनरल विनोद कुमार पात्रा ने परेड की समीक्षा की। इस अवसर पर 414 फील्ड अस्पताल के हवलदार (स्वास्थ्य सहायक) रणबीर सिंह को पाठ्यक्रम में पहला स्थान मिला। उन्हें नायक दीपक सिंह, वीरचक्र रोलिंग ट्रॉफी एवं लेफ्टिनेंट जनरल पीवी रामचंद्रन कैश अवॉर्ड के रूप में 2500 रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया। कार्यक्रम में समीक्षा अधिकारी मेजर जनरल विनोद कुमार पात्रा ने उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन और परेड के सावधानीपूर्वक संचालन के लिए सराहना की। इस बात पर जोर दिया कि सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा के सैनिक क्षेत्र और शांति में मरीजों की देखभाल के लिए प्रतिबद्ध हैं। परेड के दौरान कोर्स एनसीओ के रिश्तेदार व कोर्स अधिकारी उपस्थित रहे।

छावनी स्थित आर्मी मेडिकल कोर (एएमसी) के ऑफिसर्स ट्रेनिंग कॉलेज में बृहस्पतिवार को सीनियर कैडर

छावनी स्थित आर्मी मेडिकल कोर (एएमसी) के ऑफिसर्स ट्रेनिंग कॉलेज में बृहस्पतिवार को सीनियर कैडर