फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   आचार संहिता लागू होते ही हटे होर्डिंग-बैनर

आचार संहिता लागू होते ही हटे होर्डिंग-बैनर

Sun, 10 Mar 2019 11:39 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 10 Mar 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
आचार संहिता लागू होते ही हटे होर्डिंग-बैनर

विज्ञापन
फोटो
ग्रेनो में प्राधिकरण ने हटाए पोस्टर और बैनर
ग्रेटर नोएडा। चुनाव अधिसूचना जारी होते ही ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने अपने क्षेत्र में लगे पोस्टर बैनर हटवाने शुरू कर दिए हैं। प्राधिकरण की प्रवर्तन और वर्क सर्किल की टीमों ने बाकायदा अभियान भी शुरू कर दिया है। रविवार को नॉलेज पार्क थ्री, बीटा वन, बीटा टू, ईकोटेक थ्री, ग्रेटर नोएडा वेस्ट से ग्रेटर नोएडा के बीच आने जाने के लिए बनी 60 व 130 मीटर रोड के आसपास लगे पोस्टर बैनर हटाए गए। खासतौर पर राजनीतिक दलों के पोस्टरों को हटाया जा रहा है। यह अभियान आगे भी जारी रहेगी। बता दें, कि डीएम ने प्राधिकरणों को निर्देश दिए थे कि पोस्टर हटवाने के लिए टीमें तैयार रखें, ताकि जैसे ही अधिसूचना जारी हो इनके खिलाफ मुहिम चलाई जा सके।


वहीं, नोएडा में भी चुनाव आचार संहित लागू होने के बाद नोएडा प्राधिकरण ने होर्डिंग, बैनर और पोस्टर हटाने का काम शुरू कर दिया। साथ ही इसकी वीडियोग्राफी भी कराई गई। बिजली के खंभों पर नेताओं ने पोस्टर, बैनर और होर्डिंग लगा रखे हैं। हालांकि, यह समस्या नोएडा प्राधिकरण को आम दिनों में दिखाई नहीं देती। लेकिन रविवार को जैसे ही चुनाव आचार संहिता लागू हुई अधिकारी हरकत में आ गए। महाप्रबंधक राजीव त्यागी ने बताया कि सभी वर्क सर्कल में वरिष्ठ प्रबंधकों के नेतृत्व में टीमें गठित कर अभियान चलाया जा रहा है। रविवार को सेक्टर-1,2,21,25,27, 19 सहित कई जगह अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed