फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   बंधक बनाकर किशोरी से दुष्कर्म, विरोध करने पर मारपीट..

बंधक बनाकर किशोरी से दुष्कर्म, विरोध करने पर मारपीट..

Sun, 10 Mar 2019 11:34 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 10 Mar 2019 11:34 PM IST
विज्ञापन
बंधक बनाकर किशोरी से दुष्कर्म, विरोध करने पर मारपीट..
बंधक बनाकर किशोरी से दुष्कर्म, विरोध करने पर मारपीट
विज्ञापन

गुरुग्राम। शादी समारोह में खाना बनाने अपनी तीन सहेलियों के साथ दिल्ली से गुरुग्राम आई किशोरी के साथ एक युवक ने दुष्कर्म किया। आरोपियों ने पीड़िता की सहेलियों को गाड़ी में बंधक बनाकर वारदात को अंजाम दिया। किसी को शोर सुनाई न दे, इसके लिए आरोपियों ने गाड़ी में तेज आवाज में म्यूजिक चला दिया। विरोध करने पर पीड़िता की पिटाई भी की। यह घटना 18 फरवरी देर रात की है। पीड़िता इफ्को चौक से दिल्ली जाने के लिए कैब में बैठी थी। दिल्ली से जीरो एफआईआर आने पर शनिवार देर शाम डीएलएफ फेज-2 थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया।
पीड़िता ने दिल्ली पुलिस को शिकायत देकर मामला दर्ज कराया था। थाना प्रभारी निरीक्षक विष्णु प्रसाद ने बताया कि पीड़िता के बयान दर्ज किए जाने हैं। इसके लिए उसे सोमवार को बुलाया गया है। पुलिस के मुताबिक दिल्ली से 15 वर्षीय किशोरी अपनी तीन सहेलियों के साथ 18 फरवरी को शादी समारोह में रोटियां बनाने आई थी। देर रात दिल्ली के महरौली जाने के लिए वह वाटिका चौक से इफ्को चौक पहुंची। यहां उन्होंने एक कैब को रुकवाया, जिसमें दो लोग बैठे थे। इसमें वह अपनी सहेलियों के साथ बैठ हो गई। कुछ दूर जाते ही चालक ने दो अन्य युवकों को भी गाड़ी में बैठा लिया।
विज्ञापन

चालक गाड़ी को दिल्ली में सुनसान जगह पर ले गया, जहां आरोपियों ने पीड़िता को गाड़ी से बाहर निकाला जबकि तीन युवकों ने उसकी तीन सहेलियों को गाड़ी में बंधक बना लिया। एक आरोपी ने गाड़ी से नीचे उतारकर उसके साथ दुष्कर्म किया। चिल्लाने पर युवकों ने गाड़ी में तेज आवाज में म्यूजिक बजाना शुरू कर दिया। विरोध करने पर पीड़िता की पिटाई भी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी सभी को छतरपुर चौक के पास छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed