फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   गोपाल बोले, मैं भी चुनाव लडूंगा

गोपाल बोले, मैं भी चुनाव लडूंगा

Thu, 07 Mar 2019 11:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 07 Mar 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
गोपाल बोले, मैं भी चुनाव लडूंगा
हेडिंग: गोपाल कृष्ण ने गौतमबुद्धनगर से मांगा टिकट
विज्ञापन

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता हैं गोपाल, पिछली बार भी लगाई थी जुगत
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। गौतमबुद्धनगर के सांसद व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा इन दिनों लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटे हुए हैं। उन्होंने बसपा के पूर्व मंत्री वेदराम भाटी व प्रत्याशी रहे रविकांत मिश्रा को पार्टी में मिला लिया, लेकिन उनकी ही पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गोपाल कृष्ण अग्रवाल ने गौतमबुद्धनगर से दावेदारी ठोक दी है। उनका कहना है कि पिछली बार जब चुनाव हुए थे, तब भी केंद्रीय नेतृत्व से टिकट मांगा था, लेकिन तब कहा गया था कि अगली बार मौका मिलेगा। उसी वादे के मुताबिक गोपाल ने केंद्रीय नेतृत्व से कहा है कि वह गौतमबुद्धनगर से चुनाव लड़ेंगे।
दरअसल, नोएडा निवासी गोपाल उद्यमी होने के साथ ही जाने जाने सीए भी हैं। नमामि गंगे, एमएसएमई, जीएसटी समेत करीब एक दर्जन विभिन्न केंद्रीय योजनाओं में ‘थिंक टैंक’ की टीम के सलाहकार सदस्य भी हैं। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता होने से विभिन्न समस्याओं पर पार्टी की बात रखते रहते हैं। काफी लंबे समय से आरएसएस के जुड़ाव होने के कारण उनकी पहुंच शीर्ष स्तर तक मानी जाती है। आपातकाल के दौरान उनको जेल में भी डाला गया था। गोपाल ने बताया कि उन्होंने गौतमबुद्धनगर लोक सभा क्षेत्र का भ्रमण किया है। पैदल मार्च करके लोगों के बीच गए हैं, चूंकि पार्टी का सिद्धांत है कि सभी को मौका मिलना चाहिए। लिहाजा, वह इस बार भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ेंगे, यह बात केंद्रीय नेतृत्व को बता दी गई है।
विज्ञापन

संकट से गुजर रही है बसपा
वेदराम भाटी व रविकांत कांत मिश्रा के भाजपा में जाने से बसपा में खलबली है। सूत्रों का कहना है कि आने वाले दिनों में और नेता भाजपा के साथ हो सकते हैं। इसके पीछे कारण यह बताया जा रहा है कि स्थानीय बसपा का नेतृत्व मजबूत नहीं हैं। बसपा के पदाधिकारी काफी दिनों से यह कह रहे हैं कि उनका अनादर किया जा रहा है। इसकी शिकायत कई बार पार्टी हाईकमान से की भी गई है, लेकिन बसपा हाईकमान कोई कार्रवाई भी नहीं कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
गौतमबुद्धनगर की सीट पर सबकी नजर
दरअसल, देश की राजधानी के सटे गौतमबुद्धनगर लोक सभा सीट पर भाजपा के ही नहीं, बल्कि अन्य दलों के नेताओं की नजर गढ़ी हुई है। भाजपा के पूर्व मंत्री नवाब सिंह नागर भी इस सीट पर पिछले कई सालों से दावेदारी करते आ रहे हैं। दिल्ली-एनसीआर के बड़े नेता भी मौका तलाश रहे हैं कि उन्हें टिकट मिल जाए। पिछले दिनों एक विधायक ने भी टिकट पाने के लिए जोर लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed