{"_id":"5be084d8bdec22233165e1ab","slug":"131541440728-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जगदीश को अदालत में पेश कर जेल भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जगदीश को अदालत में पेश कर जेल भेजा
Updated Mon, 05 Nov 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
आरोपी जगदीश को अदालत में पेश कर जेल भेजा
गुरुग्राम। दोहरे हत्याकांड में गिरफ्तार किए गए दूसरे आरोपी जगदीश का सोमवार को रिमांड पूरा हो गया। आरोपी को अदालत में पेश किया गया जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी के रिमांड के दौरान अनसुलझे सवालों के जवाब ढूंढ लिए हैं। सूत्रों की मानें तो पुलिस इस मामले में निर्धारित समय से पहले ही आरोप पत्र अदालत में दाखिल कर देगी ताकि मामले की सुनवाई तेजी से हो सके।
बता दें कि 14 अक्तूबर को सरस्वती विहार निवासी जसकरण गायब हो गए था जिसकी गुमशुदगी का मामला डीएलएफ थाने में दर्ज था। मामले में पुलिस ने डीएलएफ फेज-2 निवासी हरनेक सिंह व उनकी पत्नी गुलमेहर कौर से पूछताछ की थी। इसी दौरान 20 अक्तूबर को बुजुर्ग दंपति घर पर लहुलुहान अवस्था में मिला था, जिसमें गुलमेहर की मौत हो गई थी। जबकि हरनेक सिंह को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। अस्पताल से छुट्टी के बाद पुलिस ने हरनेक सिंह को गिरफ्तार कर लिया था। पूछताछ में सामने आया था कि हरनेक सिंह ने अपनी पत्नी गुलमेहर व एक अन्य उत्तराखंड निवासी जगदीश के साथ मिलकर 50 लाख रुपये के लेनदेन में जसकरण की हत्या कर दी थी।
पुलिस की पूछताछ से गुलमेहर कौर काफी डर गई थी जिसने पूरी वारदात का पुलिस के समक्ष खुलासा करने की बात कही। इसके बाद पुलिस ने मामले में संलिप्त दूसरे आरोपी जगदीश को भी गिरफ्तार कर अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी को दिल्ली के अलीपुर व लुधियाना ले गई। इस दौरान वारदात में प्रयोग की गई हथौड़ी, कपड़े व स्कूटी की चाबी सहित जसकरण के शव के कुछ अन्य टुकड़े बरामद किए थे। जगदीश के रिमांड के दौरान पुलिस को मामले में अनसुलझे सवालों के जवाब मिल गए। सहायक पुलिस आयुक्त करण गोयल ने बताया कि सोमवार को आरोपी का रिमांड पूरा होने के बाद उसे अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है।