{"_id":"5ba15644867a55013e75c129","slug":"131537300036-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल को मिली एंटी रैबीज वैक्सीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल को मिली एंटी रैबीज वैक्सीन
Updated Wed, 19 Sep 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला अस्पताल को दो माह
बाद मिले रेबीज इंजेक्शन
नोएडा। जिला अस्पताल को लंबे समय के बाद 200 एंटी रेबीज की वैक्सीन मिली है। इससे कुछ मरीजों को फायदा मिल सकेगा। हालांकि जिला अस्पताल के लिए ये संख्या बहुत कम है। अस्पताल में पिछले दो माह से एंटी रेबीज वैक्सीन (कुत्ते काटने की दवा) खत्म हो गई थी। लोगों को मेडिकल स्टोर से खरीदकर वैक्सीन लगवानी पड़ रही थी। निजी अस्पताल में 400 से 450 रुपये के बीच वैक्सीन मिलती है, जबकि जिला अस्पताल में 1 रुपये की पर्ची पर वैक्सीन लग जाती है। ऐसे में लोगों की जेब पर बहुत भार बढ़ गया था। सीएमएस डॉक्टर अजेय अग्रवाल ने बताया कि यहां पर रोजाना 60 से 70 लोग एंटी रैबीज वैक्सीन लगवाने के लिए आते हैं। सिर्फ 200 एंटी रैबीज वैक्सीन मिली है। वैक्सीन काफी कम मात्रा में मिली है। हालांकि सप्लाई करने वाली कंपनी की तरफ से कहा गया है कि वह जल्द ही और सप्लाई भेजेगी। ब्यूरो