{"_id":"5b79a76042c792467534223c","slug":"131534699360-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्षा बंधन गिफ्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्षा बंधन गिफ्ट
Updated Sun, 19 Aug 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रक्षा बंधन पर बहन को दे प्यार भरा गिफ्ट
- बाजारों में कई तरह के गिफ्ट उपलब्ध, गिफ्ट देकर बहनों के चेहरे पर ला सकते हैं मुस्कान
नेहा शर्मा
नोएडा। रक्षा बंधन को लेकर चारों तरफ तैयारियां चल रही हैं। इस दिन बहनें भाइयों के हाथों की कलाई पर प्यार का धागा बांधकर रिश्ते की डोर को और मजबूत करती हैं। राखी बांधने के बाद भाई बहन को खास गिफ्ट भी देते हैं, ताकि ये रक्षा बंधन बहनों के लिए और भी खास बन जाए। बाजारों में खास तरह के गिफ्ट उपलब्ध है। इस समय बाजारों में ढेरों विकल्प हैं। बाजारों में गिफ्ट खरीदने के लिए भीड़ है।
गैजेट्स देकर बहन के चेहरे पर लाएं मुस्कान
अधिकतर लोगों को गैजट्स का शौक होता है। चाहे तो इस रक्षा बंधन पर बहन को मोबाइल फोन गिफ्ट कर सकते हैं। जरूरी नहीं की महंगा मोबाइल फोन ही गिफ्ट दें। इस समय बाजार में 7 हजार रुपये में भी अच्छे मोबाइल फोन मिल रहे हैं। ये गिफ्ट बहन के चेहरे की मुस्कान की चमक बढ़ा सकता है।
भाई - बहनों केलिए खास चॉकलेट
चॉकलेट कंपनियां भाई - बहन के इस त्योहार पर खास तरह की चॉकलेट की पैकिंग तैयार कर रही हैं। इन पर भाई- बहन के प्यार को दिखाया गया है। चाहे तो अलग से पैकिंग भी करवा सकते हैं। पैकिंग पर राखी की तरह बंधवा सकते हैं। इसको खूब पसंद किया जा रहा है।
विज्ञापन
छोटी बहन की पसंद का भी रखें ध्यान
छोटी बहन है तो सॉफ्ट टॉय भी गिफ्ट दे सकते हैं। बाजार में कई तरह के टेडिवियर हैं। इसके अलावा मोटू पतलू, छोटा भीम समेत कई कार्टून कैरेक्टर के सॉफ्ट टॉय आए हुए हैं। इनकी कीमत 250 रुपये से शुरू हैं।
गिफ्ट वाउचर से कंफ्यूजन होगा दूर
अक्सर भाई कंफ्यूज हो जाते हैं की बहन को क्या गिफ्ट दें। ऐसे में गिफ्ट वाउचर भी दे सकते हैं। ये उन लोगों के लिए बेहतर विकल्प है जो गिफ्ट का चुनाव नहीं कर पा रहे हैं। गिफ्ट वाउचर के जरिए बहन मनपसंद चीज भी खरीद सकती हैं। शॉपिंग, पॉर्लर, खाने-पीने चीजों के गिफ्ट वाउचर दे सकते हैं।
ड्रेस के साथ बैग भी दे सकते हैं गिफ्ट
नए कपडे़ का शौक सभी को रहता है। ऐसे में बहन को डिजाइनर ड्रेस भी दे सकते हैं। ड्रेस के साथ स्टाइलिश बैग भी दे देंगे तो बहन के चेहरे की मुस्कान दोगुनी हो जाएगी। बाजार में कई तरह की डिजाइनर ड्रेस मिल रही हैं। ड्रेस खरीदते वक्त बहन की पसंद का भी ध्यान रखें।
स्कूटी भी दे सकते हैं गिफ्ट
अगर बहन को स्कूटी चलाने का शौक है तो स्कूटी भी गिफ्ट दे सकते हैं। लड़कियों को स्कूटी चलाने का बहुत शौक होता है। ये गिफ्ट पाकर बहन की खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।