{"_id":"5b0d38c34f1c1bab6e8b5290","slug":"131527593155-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"3# मेडिकल कालेज में महिला रोग विशेषज्ञों की तैनाती के लिए मुख्यमंत्री से लगाई गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
3# मेडिकल कालेज में महिला रोग विशेषज्ञों की तैनाती के लिए मुख्यमंत्री से लगाई गुहार
Updated Tue, 29 May 2018 04:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला रोग विशेषज्ञ की तैनाती की मांग
नूंह। समाजसेवी साहुन खान मालब ने सीएम विंडो में अर्जी लगाकर मुख्यमंत्री से मांग की है कि शहीद हसन खान मेवाती मेडिकल कॉलेज में महिला रोग विशेषज्ञ की तैनाती की जाए। जिले में अन्य स्वास्थ्य संस्थान न होने के कारण पूरी तरह से इसी मेडिकल कॉलेज पर निर्भर रहना पड़ता है। कहा गया कि पहले मेडिकल कॉलेज में पर्याप्त महिला रोग विशेषज्ञ तैनात थीं, जिसके चलते महिलाओं का विश्वास मेडिकल कॉलेज के प्रति बढ़ा था। पिछले कुछ दिनों में अधिकांश महिला रोग विशेषज्ञ यहां से छोड़कर अन्य स्थानों पर चली गई हैं। जिस कारण जिले की महिला मरीजों के सामने परेशानी खड़ी हो गई है। साहुन ने सीएम से निवेदन किया है कि जिले की स्थिति को देखते हुए यहंा तुरंत महिला रोग विशेषज्ञ तैनात किए जाएं। साथ ही अपनी शिकायत में गांव गोलपुरी में बने उप स्वास्थ्य केंद्र से ग्रामीणों के कब्जे हटवाने की भी दरख्वास्त लगाई है। उक्त केंद्र में ग्रामीणों ने कृषि यंत्र खडे़ किए हुए हैं।