{"_id":"6503521f8add112d770545d4","slug":"13-new-dengue-patients-found-demand-for-platelets-doubled-noida-news-c-1-gnd1002-917405-2023-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: डेंगू के 13 नए मरीज मिले, दोगुनी हुई प्लेटलेट्स की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: डेंगू के 13 नए मरीज मिले, दोगुनी हुई प्लेटलेट्स की मांग
विज्ञापन
डेंगू के 13 नए मरीज मिले, दोगुनी हुई प्लेटलेट्स की मांग
- रोटरी ब्लड बैंक में अब 20 से बढ़कर 40 यूनिट प्लेटलेट्स की हुई डिमांड
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। जिले में बृहस्पतिवार को डेंगू के 13 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। ऐसे में डेंगू के रोगियों की संख्या बढ़कर 372 हो गई है। डेंगू के बढ़ने के साथ-साथ प्लेटलेट्स की मांग भी अब दोगुना हो गई है। रोटरी ब्लड बैंक के अनुसार जहां एक सप्ताह पहले तक केवल 20 यूनिट प्लेटलेट्स की मांग थी वहीं, अब बढ़कर 40 तक पहुंच गई है। इसमें भी लोगों को सिंगल डोनर प्लेटलेट्स के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
रोटरी ब्लड बैंक के राज इमाम ने बताया इस सीजन में प्लेटलेट्स की मांग बढ़ जाती है। लेकिन इस बार पिछले वर्ष के मुकाबले मांग ज्यादा है। रेंडम डोनर प्लेटलेट्स (आरडीपी) की कीमत 500 रुपये व सिंगल डोनर प्लेटलेट्स (एसडीपी) की कीमत 11 हजार है। एसडीपी की यूनिट प्रतिदिन तीन से चार यूनिट है। जिला अस्पताल के फीजिशियन डाॅ. प्रदीप शैलत का कहना है, अगर किसी मरीज के शरीर में 20 हजार से कम प्लेटलेट्स काउंट हो तो ही चढ़ाना चाहिए। निजी अस्पतालों के चिकित्सकों को भी इस मानक का पालन करते हुए अनावश्यक रूप से मरीज को प्लेटलेट्स नहीं चढ़ाना चाहिए। यह भी ध्यान देने की जरूरत है कि वायरल फीवर में भी प्लेटलेट्स काउंट कम होता है। इसलिए घबराना नहीं चाहिए।
जिला मलेरिया अधिकारी राजेश ने बताया, शहर और ब्लॉक स्तर पर दो-दो टीमें काम कर रहीं हैं। डेंगू का लार्वा मिलने के दौरान उसको नष्ट कराया जाता है। इस वर्ष अबतक डेंगू का लार्वा मिलने पर विभिन्न प्रतिष्ठानों और लोगों के खिलाफ 40,500 रुपये का जुर्माना लगाया जा चुका है। इसमें से 15300 रुपये का जुर्माना जमा हो चुका है।