फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   13 lakh wires stolen from 33 kv power house

33 केवी पावर हाउस के 13 लाख के तार चोरी

Fri, 14 Jan 2022 11:25 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jan 2022 11:25 PM IST
विज्ञापन
13 lakh wires stolen from 33 kv power house
नूंह। रोजका मेव थाना क्षेत्र के रेवासन टोल से इंडरी नाले तक जाने वाली 33 केवी की बिजली की लाइन से लाखों के तार चोरी होने का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने सोहना बिजली निगम के एसडीओ राहुल यादव की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में एसडीओ ने बताया कि बीते 11 जनवरी की रात को रेवासन टोल से इंडरी पावर हाउस को जाने वाली लाइन में में रात को लगभग 13 लाख 39 हजार के तार चोरी हुए। इसकी जानकारी के बाद उन्होंने मौके का मुआयना किया। जांच के दौरान जगह-जगह से यह लाइन चोरी पाई। यह लाइन पचगावां से इंडरी के लिए जा रही है। जिसमें चोरों ने बहुत बड़ी चोरी की। बता दें कि नूंह, रोजका मेव के अलावा फिरोजपुर झिरका में कई साल से बिजली की बड़ी लाइन में किसी गैंग द्वारा बड़े स्तर पर हर साल चोरी की जा रही है। सर्दी बढ़ने के साथ यह समस्या और अधिक बढ़ जाती है लेकिन अभी इस गैंग के गुुर्गों की पुलिस को तलाश है। जांच अधिकारी जान मोहम्मद ने बताया कि इस मामले में पुलिस जांच कर रही है। चोरों को तलाश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed