फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   13 days left, cleaning work of Ramlila ground has not started

Noida News: 13 दिन शेष, नहीं शुरू हुआ रामलीला मैदान की सफाई का काम

Thu, 11 Sep 2025 12:13 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Thu, 11 Sep 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
13 days left, cleaning work of Ramlila ground has not started
तरीनपुर रामलीला मैदान पर भरा नाले का पानी। 
सीतापुर। रामलीला शुरू होने में मात्र 13 दिन शेष बचे हैं। आयोजन स्थल रामलीला मैदान इस बार अव्यवस्थाओं से जूझ रहा है। मैदान पर बड़े-बड़े गड्ढे होने के साथ नाले का पानी भरा हुआ है। गंदगी की भरमार होने के साथ ही प्रकाश की भी कोई समुचित व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन

श्रीराम लीला समिति के अध्यक्ष का कहना है कि नगर पालिका अध्यक्ष व ईओ को पत्र दिया गया है। इसके बाद भी अभी तक मैदान पर साफ-सफाई नहीं शुरू हो सकी है। तरीनपुर की रामलीला देखने के लिए शहर ही नहीं आस-पास गांव के लोग भी आते हैं। स्थानीय निवासी संजय बताते हैं कि यह सबसे पुरानी रामलीला है। पिछले 133 साल से अयोध्या सहित अन्य जगहों के कलाकारों के द्वारा संजीव रामलीला का मंचन होता है। रावण दहन वाले दिन हजारों की संख्या में भीड़ होती है। हर साल एक महीने पहले से ही तैयारी शुरू हो जाती थी, लेकिन इस बार मैदान परिसर मिनी तालाब बना हुआ है। नाले का पानी मैदान में भरने से कीचड़ और गंदगी फैली हुई है।
विज्ञापन

पदाधिकारी नगर पालिका के काट रहे चक्कर:
श्रीरामलीला मेला समिति के अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारी मैदान पर भरे पानी, गंदगी सहित प्रकाश की व्यवस्था को लेकर नगर पालिका के चक्कर लगा रहे हैं। समिति के अध्यक्ष राकेश कुमार सक्सेना ने बताया कि इस समस्या को लेकर नगर पालिका अध्यक्ष व ईओ को लिखित प्रार्थना पत्र 25 अगस्त को दिया जा चुका है। इसके बाद 30 अगस्त को दोबारा शिकायत ऑनलाइन की गई। फिर भी समस्या जस की तस बनी हुई है। यह हाल तब है जब श्री रामलीला मेला समिति के संरक्षक भाजपा नेता मुनेंद्र अवस्थी हैं। राकेश का कहना है कि रामलीला शुरू होने में मात्र 13 दिन शेष बचे हैं। मैदान पर साफ-सफाई हो तब जाकर अन्य तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed